फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to Visit Gujarat and Madhya Pradesh from Today Mahakal Corridor Inauguration Ujjain News in Hindi

PM Modi Visit: पीएम मोदी आज से गुजरात और मध्यप्रदेश के दौरे पर, 11 को महाकाल कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण

Sun, 09 Oct 2022 09:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Oct 2022 09:29 AM IST
सार

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नौ से 11 अक्तूबर के बीच पीएम मोदी अपने गृह राज्य में होंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, 11 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन जाएंगे। यहां महाकाल मंदिर के 'महाकाल लोक' का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to Visit Gujarat and Madhya Pradesh from Today Mahakal Corridor Inauguration Ujjain News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश में वह ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन


14500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नौ से 11 अक्तूबर के बीच पीएम मोदी अपने गृह राज्य में होंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, 11 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन जाएंगे। बयान के अनुसार, पीएम मोदी रविवार को मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही दो मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। सोमवार को भरूच के अमोद, अहमदाबाद और जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद में सिविल अस्पताल परिसर में 712 करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पीएम लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री किडनी रिसर्च सेंटर में 408 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। बाद में पीएम मेडिसिटी में 140 करोड़ की लागत से बने जीसीआरआई के नए भवन का भी लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


मेहसाणा से होगी दौरे की शुरुआत
गुजरात में प्रधानमंत्री के तीन दिन के दौरे में पांच जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें प्रधानमंत्री एक बार फिर हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंने के साथ तमाम सुविधाओं को शुरू करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री सितंबर के आखिरी में दो दिन के लिए आए थे। पीएम के दौरे की शुरुआत मेहसाणा से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर विलेज की सौगात
प्रधानमंत्री नौ अक्तूबर को गुजरात दौरे में बहुचराजी जनसभा करेंगे। इस जनसभा के बाद पीएम मोदी मोढेरा में सोलर विलेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मोढेरा में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इन दोनों कार्यक्रमों के बाद मोढेरा में कुल देवी मोढेश्वरी माता के दर्शन के लिए जाएंगे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लिए चार हेलीपैड का निर्माण किया है। साथ ही साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री दूधसागर डेयरी के एक पाउडर प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे बहुचराजी के लिए रवाना होंगे और बहुचराजी मंदिर पहुंचकर 200 करोड़ रुपये के नवीन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

फिर गांधीनगर लौटकर राजभवन में रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे। 10 अक्तूबर को प्रधानमंत्री भरूच पहुंचेंगे और यहां पर वे एक पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आणंद पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आणंद के बाद प्रधानमंत्री जामनगर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम 11 अक्तूबर को भी विकास कार्यो की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी 11 अक्तूबर को उज्जैन जाएंगे
महाकाल मंदिर के 'महाकाल लोक' का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्तूबर को उज्जैन जाएंगे। वे वहां एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का उज्जैन दौरा करीब तीन घंटे का बताया जा रहा है। चर्चा ये भी है कि लौटते वक्त पीएम मोदी सड़क मार्ग से इंदौर जाएंगे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अंधेरा होने के बावजूद मोदी उज्जैन से इंदौर तक का रास्ता हेलीकॉप्टर से ही तय कर सकते हैं। सेना के पास रात में उड़ने वाले हेलीकॉप्टर हैं। 

माना जा रहा है कि पीएम मोदी इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन पहुंचेंगे। लौटते वक्त वे सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इसी के मद्देनजर सड़क को सजाया-संवारा जा रहा है। इंदौर नगर निगम की टीम को सफाई के लिए लगाया गया है। सड़क साफ करने वाली मशीनें लगातार काम कर रही हैं। सड़क पर दोनों तरफ पर्याप्त रोशनी के साथ सुरक्षा के भी पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 

पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। एयरफोर्स और एसपीजी के अधिकारी पहले ही इंदौर पहुंच चुके हैं। पीएम के आने से पहले प्रैक्टिस फ्लाइट का संचालन भी किया जाएगा, ताकि सारी व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा सके। इंदौर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के नए विमान एयर इंडिया वन के उतरने की भी सभी जरूरी तैयारी कर ली गई है, लेकिन मौसम को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि पीएम अपने नए विमान से इंदौर आएं। 


900 मीटर लंबा कॉरिडोर
'महाकाल लोक' एक 900-मीटर लंबा कॉरिडोर है, जिसे भारत में इस तरह का सबसे बड़ा कॉरिडोर बताया जा रहा है। राज्य सरकार ने इसका नाम 'महाकाल लोक' रखा है। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर युवाओं में लोकप्रिय हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed