फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi thanks Israeli PM Netanyahu for Diwali greetings; extends wishes on his birthday

India-Israel Relations: पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामना के लिए नेतन्याहू का जताया आभार, जन्मदिन की बधाई भी दी

Tue, 21 Oct 2025 01:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 21 Oct 2025 01:19 PM IST
सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के दिवाली की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। पीएम मोदी ने इसके साथ ही लिखा- भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होती रहे। बता दें कि दुनियाभर के नेताओं ने बीते दिन पीएम मोदी और भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
PM Modi thanks Israeli PM Netanyahu for Diwali greetings; extends wishes on his birthday
पीएम मोदी और पीएम बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र, दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भी आपके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपको अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होती रहे।'
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - PM का देशवासियों के नाम पत्र: 'प्रभु राम अन्याय से लड़ना सिखाते हैं, इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा'
विज्ञापन


नेतन्याहू ने दी थी दिवाली की शुभकामनाएं
इससे पहले सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! यह प्रकाश पर्व आपके महान देश में आशा, शांति और समृद्धि लाए। इस्राइल और भारत नवाचार, मित्रता, रक्षा और उज्जवल भविष्य के साझेदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी दी दिवाली की बधाई
दिवाली के अवसर पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, 'आज मैं उन सभी अमेरिकियों को शुभकामनाएं देता हूं जो दिवाली मना रहे हैं, यह 'प्रकाश का पर्व' है। दिवाली हमें यह याद दिलाती है कि प्रकाश हमेशा अंधकार पर विजय पाता है। यह समय परिवारों और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाने, आशा से शक्ति लेने और नवीनीकरण की भावना को अपनाने का है।' ट्रंप ने आगे कहा कि 'जैसे-जैसे करोड़ों लोग दिये और मोमबत्ती जलाते हैं, हम उस शाश्वत सत्य का उत्सव मनाते हैं कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। सभी को शांति, समृद्धि, और उम्मीद से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें - रूसी तेल आयात मामला: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ट्रंप ने MEA के इनकार को ठुकराया

भारत में पांच दिनों तक मनाई जाती है दिवाली
पहला दिन धनतेरस कहलाता है, जब लोग सोना-चांदी या बर्तन खरीदते हैं और भगवान धनवंतरि की पूजा करते हैं। दूसरा दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। तीसरा दिन मुख्य दिवाली का होता है, जब लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है, और पांचवां दिन भाई दूज कहलाता है, जब बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उपहार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed