फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi tells bjp ruled states cm Shun nepotism consult me on foreign trips

बंद करो भाई-भतीजावाद, विदेश यात्रा से पहले मुझसे संपर्क करें भाजपा के मुख्यमंत्री: मोदी

Fri, 14 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
PM modi tells bjp ruled states cm Shun nepotism consult me on foreign trips
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को प्रशासन और टिकट वितरण में अपने रिश्तेदारों को शामिल करने के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा करने से पहले उनसे संपर्क करने की भी बात कही है। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, भाजपा के दो नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने के अंत में दिल्ली में भाजपा प्रमुख और उपमुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में ये बातें कही थी। 
विज्ञापन


एक भाजपा नेता ने बताया 'प्रधानमंत्री ने हमें बताया कि सत्ता में रहते हुए परिवार के दांव अक्सर भारी पड़ जाते हैं। इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस के खिलाफ हमले की हमारी प्रमुख राजनीतिक रेखा को कमजोर कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दो दशक पहले मध्यप्रदेश में भाजपा के चुनावी नुकसान का उदाहरण भी दिया। मोदी ने कहा कि उस चुनाव में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि नेताओं ने परिवार के सदस्यों को ही बहुत सारे टिकट दे दिए। 

बता दें कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और संभवतः तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल भाजपा की ही सरकार है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कम से कम दो दर्जन भाजपा नेता इन चुनावों में अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे हैं। 


वहीं, मुख्यमंत्रियों की विदेश यात्राओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर, एक दूसरे भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के विदेश जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन मोदी चाहते हैं कि हर पार्टी नेता और पदाधिकारी शासन पर ध्यान केंद्रित करें और किसी भी व्याकुलता से बचें, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed