फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Telangana visit will lay foundation, inaugurate developmental projects worth over Rs 13,500 crore

PM Modi: तेलंगाना दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे 13,000 करोड़ से ज्यादा परियोजनाओं का तोहफा

Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री दफ्तर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जो नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारा का हिस्सा है।

विज्ञापन
PM Modi Telangana visit will lay foundation, inaugurate developmental projects worth over Rs 13,500 crore
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तलंगाना का दौरा करेंगे, जहां वह 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और देश को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी रविवार की दोपहर को करीब 2:15 मिनट में महबूबनगर जिले में पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी सड़क, रेल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 
विज्ञापन


सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री दफ्तर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जो नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारा का हिस्सा है, जिसमें वारंगल से एनएच-163जी के खम्मम खंड तक 108 किमी लंबा चार-लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग और 90 किमी लंबा चार लेन शामिल है। इन परियोजनाओं को कुल 6,400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी राष्ट्र को एनएच-365बीबी के 59 किमी लंबे सार्यापेट से खम्मम खंड की चार लेन सड़क परियोजना समर्पित करेंगे। करीबन 2,460 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना हैदराबाद-विशाखापट्टनम गलियारा का हिस्सा है, जिसे भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी महत्वपूर्ण तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। वह करीब 2,170 करोड़ की लागत से बनी 'हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना' राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही हैदराबाद विश्वविद्यालय की पांच नई इमारतों का भी उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed