फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Telangana Visit today road show in Hyderabad Roadshow news and updates in hindi

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा आज, हैदराबाद में करेंगे रोड शो

Sat, 16 Mar 2024 05:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Mar 2024 05:01 AM IST
सार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो करेंगे। तेलंगाना भाजपा के मुताबिक, रोड शो करीब एक घंटे चलेगी। रोड शो मिर्जागुडा से शुरू होकर शुक्रवार शाम मल्काजगिरी में खत्म होगा।

विज्ञापन
PM Modi Telangana Visit today road show in Hyderabad Roadshow news and updates in hindi
तेलंगाना में पीएम मोदी करेंगे रोड शो। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनावों में  370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी तेलंगाना और कर्नाटक जाएंगे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो करेंगे। तेलंगाना भाजपा के मुताबिक, रोड शो करीब एक घंटे चलेगी। रोड शो मिर्जागुडा से शुरू होकर शुक्रवार शाम मल्काजगिरी में खत्म होगा। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज नगरकुर्नूल में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद ही वे कर्नाटक जाएंगे। कर्नाटक के कुलबर्गी में वे एक सार्वजनिक सभी को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने  तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रैली और रोड शो किए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के लिए वोट मांगा। 
विज्ञापन


15 मार्च से प्रचार अभियान शुरू
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पीएम ने 15 मार्च से दक्षिण की पांच दिवसीय यात्रा शुरू कर दी है। 15 मार्च को पीएम ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से प्रचार अभियान का आगाज करते हुए मेगा रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने केरल और तेलंगाना में भी चुनावी कार्यक्रम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण में भाजपा की यह है स्थिति 
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों को देखें तो साफ होता है कि इस बार उनका ध्यान दक्षिण की सीटों पर ज्यादा है। वे लगातार दक्षिण में रैलियां कर रहे हैं। केरल में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए खाता कर नहीं खोल पाया है। वहीं, तमिलानुड में भी भाजपा का वर्तमान में कोई सांसद नहीं है। हालांकि, तेलंगाना में भाजपा ने 2019 में चार लोकसभा सीटें जीती थीं। हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस भारी दिख रही है।


चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने कितने दौरे किए?
इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जनवरी से 16 मार्च तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की घरेलू यात्राएं की हैं। जिन राज्यों के दौरे किए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, असम, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed