फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi targets congress party in loksabha said you made your mind to not come in power for next 100 years

PM Modi: कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज, बोले- आपने 100 साल तक सत्ता में न आने की तैयारी की, इसलिए मैंने भी तैयारी कर ली है

Mon, 07 Feb 2022 07:02 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

पीएम मोदी ने सदन में विपक्ष की ओर से योजनाओं के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा- आप मेरा विरोध कर सकते हैं, लेकिन आप (कांग्रेस) फिट इंडिया अभियान का विरोध क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi targets congress party in loksabha said you made your mind to not come in power for next 100 years
PM Modi - फोटो : Sansad TV

विस्तार

लोकसभा में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि लता दीदी ने सांस्कृतिक धरोहर और एकता को मजबूत किया। उन्होंने 36 भाषाओं में गाया। ये भारत की एकता और अखंडता के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।

विज्ञापन

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
पीएम मोदी ने अपने संबोधन विपक्ष पर कोरोना, गरीबी और महंगाई आदि के मुद्दों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार पर कोरोना के दौरान भयावह स्थिति होने के बाद भी लापरवाही के आरोप लगाए। पीएम ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी थी, लेकिन उसे भी दलगत राजनीति के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। क्या ये मानवता के लिए अच्छा है?
विज्ञापन


आपने 100 साल तक सत्ता में न आने की तैयारी की
पीएम मोदी ने सदन में विपक्ष की ओर से योजनाओं के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा- आप मेरा विरोध कर सकते हैं, लेकिन आप (कांग्रेस) फिट इंडिया अभियान का विरोध क्यों कर रहे हैं। आप योजनाओं का विरोध क्यों कर रहे हैं। आपके बयानों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपको कई राज्यों में बहुत पहले ही सत्ता से बाहर क्यों कर दिया गया। ऐसा लगता है कि आपने अगले 100 सालों तक सत्ता में न आने की तैयारी कर ली है। इसलिए मैनें भी अपनी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed