{"_id":"600148188ebc3e3188122d30","slug":"pm-modi-talks-with-union-minister-shripad-naik-over-phone-vice-president-naidu-meets-him-at-goa-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने श्रीपद नाइक से की फोन पर बात, गोवा में मिलने के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने श्रीपद नाइक से की फोन पर बात, गोवा में मिलने के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू
Fri, 15 Jan 2021 01:15 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
श्रीपद नाइक से मुलाकात करते उपराष्ट्रपति नायडू
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से फोन पर बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। सड़क दुर्घटना में घायल हुए नाइक का यहां गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में उपचार चल रहा है। नाइक के कार्यालय ने बताया कि मोदी ने नाइक से फोन पर बात की। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अस्पताल में केंद्रीय मंत्री नाइक से मुलाकात की।
विज्ञापन
नाइक के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) सूरज नाइक ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने नाइक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। नायडू ने नाइक से सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर मुलाकात की। उन्होंने जीएमसीएच के डीन शिवानंद बांदेकर और 68 वर्षीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री का इलाज कर रहे अन्य डॉक्टरों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।
विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu meets Union Minister Shripad Naik who is recuperating at Goa Medical College following injuries in a road accident. pic.twitter.com/ZLVItKGEwp
— ANI (@ANI) January 15, 2021
विज्ञापन
नायडू इस समय एक सप्ताह की गोवा की यात्रा पर हैं, जिसका समापन शनिवार को होगा। पड़ोस के कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को जीएमसीएच में सोमवार रात भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में नाइक की पत्नी और एक करीबी सहयोगी की मौत हो गई।
जीएमसीएच के अधिकारियों ने गुरुवार शाम कहा था कि नाइक की हालत में सुधार हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की एक टीम नाइक के उपचार की निगरानी कर रही है।