बंगाल पर आसमानी आफत: कई जिलों में बारिश से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने ममता से की बात
पश्चिम बंगाल में भी बारिश का तांडव जारी है। बारिश के चलते यहां के कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दे रही हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत फंड से पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान भी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस वक्त पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। बारिश की वजह से इन राज्यों में बाढ़ के हालत बने हुए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से ठप है। पश्चिम बंगाल में भी बारिश का तांडव जारी है। बारिश के चलते यहां के कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। ममता बनर्जी आज मूसलाधार हो रही बारिश के बीच हावड़ा में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से तत्काल दूर करने की बात कही।
वहीं, राज्य में बाढ़ के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंक्री राष्ट्रीय राहत फंड (पीएमएनआरएफ) के तहत दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया है। घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद का एलान किया गया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में दी।
PM @narendramodi has approved an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who have lost their lives due to rains and floods in Madhya Pradesh. Rs. 50,000 would be given to the injured.
— PMO India (@PMOIndia) August 4, 2021
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पानी में खड़ी होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों को भोजन, दवा, समेत अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिले के कलेक्टर और एसपी समेत अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि बाढ़ से हावड़ा और हुगली के साथ ही पूर्व वर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले भी प्रभावित हुए हैं।
West Bengal CM Mamata Banerjee visits flood-affected Howrah and interacts with the residents. pic.twitter.com/lXZ8fXNsK3
— ANI (@ANI) August 4, 2021
पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
केंद्र सरकार राज्य में बारिश पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर जानकारी मांगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।