फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi speech on independence day from redfort

55 मिनट के भाषण में मॉब-लिंचिंग को लताड़ा, तीन तलाक भी नहीं भूले PM, पढ़ें खास बातें

Tue, 15 Aug 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 15 Aug 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
PM modi speech on independence day from redfort
पीएम मोदी

देश स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लालकिले की प्राचीर पर चौथी बार तिरंगा फहराया। जिसके बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। उन्होंत्याग और तपस्या से जुड़ जाते हैं तो बहुत बड़ा परिवर्तन आता ने कहा कि देश शांति और सदभाव से चलता है, यह गांधी और बुद्ध का देश है इसलिए आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।  

विज्ञापन


पीएम ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि तीन तलाक के कारण कुछ महिलाओं को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, पीड़ित बहनों ने देश में आंदोलन खड़ा किया, मीडिया ने उनकी मदद की।उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ आंदोलन करने वाली बहनों का मैं अभिनंदन करता हूं, पूरा देश उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन


पीएम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आजाद भारत के लिए यह विशेष पर्व है। देश कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के पर्व को एक साथ मना रहा है।पीएम ने बड़ी संख्या में मौजूद बाल कृष्ण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र वाले मोहन के साथ चरखे वाले मोहन भी मौजूद हैं। ऐसे सभी माता-पिता को शत-शत नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आजादी में साथ देने के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। गोरखपुर मामले पर पीएम मोदी को प्राकृतिक आपदा से जोड़ते हुए कहा कि पिछले दिनों देश के कई भागों पर प्राकृतिक आपदा का संकट आया। हमारे अस्पताल में मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस संकट के समय में पूरे देश की संवेदना उनके साथ है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

पीएम ने कहा कि पिछले साल क्विट इंडिया मूवमेंट के 70 साल पूरे हो गए, यह वह वर्ष है जब हम चंपारण आंदोलन की शताब्दी मना रहे हैं। लोकमान्य तिलक ने जिस गणेश उत्सव की परंपरा को शुरू किया था, इसे 125 साल पूरे हो रहे हैं। आज आजादी के 70 साल और 2022 में 75 साल पूरे करेंगे। 2022 में आजादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाएंगे। 

'न गाली, न गोली, गले लगाकर सुलझेगी कश्मीर की समस्या'

PM modi speech on independence day from redfort
पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर की समस्या पर पीएम मोदी ने कहा कि 'मेरे दिमाग में साफ है कि न गाली से समस्या सुलझेगी, न गोली से बदलाव आयेगा, कश्मीरियों को गले लगाकर ही समाधान निकलेगा। आतंकियों से हमने कहा कि मुख्यधारा में आएं। लेकिन आतंकियों से कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।  

पीएम मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों में बहुत ताकत होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने एक लकड़ी की मदद से पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। श्रीराम को लंका जाना था, वानर सेना उनके साथ हो गई थी। उन्होंने कहा कि साधन हो, संसाधन हो लेकिन जब ये त्याग और तपस्या से जुड़ जाते हैं तो बहुत बड़ा परिवर्तन आता है। संकल्प सिद्धि से जुड़ जाता है। 

पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक को गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बलिदान देने में हमारे वीर कभी पीछे नहीं रहे। पूरी दुनिया ने हमारा लोहा माना। यूनिफॉर्म में रहने वाले लोगों ने देश के लिए त्याग किया। भारत एक शक्तिशाली देश है जो सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले लोगों को पस्त कर सकता है।

'देश मना रहा ईमानदारी का उत्सव, बेईमानों को सर छुपाने की जगह नहीं'

PM modi speech on independence day from redfort
पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कालाधन रखने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है। बेईमानों को सिर छुपाने का मौका नहीं मिल रहा। गरीबों को लूटकर तिजोरी भरने वाले अब चैन से नहीं सो सकते। देश के गरीबों को विश्वास हो गया है कि यह देश केवल ईमानदारों के लिए है।

 देश की सेना पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने सेना के लिए वन रैंक वन पेंशन स्कीम को लागू किया जोकि कई सालों से सैनिकों के लिए समस्या के समाधान का जरिया थीं। देश के विकास पर पीएम मोदी ने कहा कि GST की सफलता ने भी सरकार का मनोबल बढ़ाया है। दोगुनी रफ्तार से सड़कें बन रही हैं। रेल की पटरी बिछाई जा रही हैं। 14 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंची।

29 करोड़ गरीब लोगों के बैंक अकाउंट खुले हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के लिए बैंक लोन दे रहा है। 2 करोड़ माताओं को चूल्हे और धुंए से मुक्ति मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमें विश्व स्तर पर सहयोग मिला है। हम बाकी देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed