फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi SCO vision Conference on Mathematical Science contributions of South Asia Jaishankar inaugurate

Exhibition: दक्षिण एशिया की गणित विरासत पर सम्मेलन, PM मोदी के SCO वाले विजन पर आधारित; जयशंकर करेंगे उद्घाटन

Thu, 04 Sep 2025 09:18 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 04 Sep 2025 09:18 AM IST
सार

नई दिल्ली में दक्षिण एशिया के गणितीय योगदान और पांडुलिपियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी शुरू हो रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इसका उद्घाटन करेंगे। पूर्व आईएएस केएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन पीएम मोदी की सोच के अनुरूप है। प्रदर्शनी में आर्यभट्ट से लेकर रामानुजन और सीआर राव तक के योगदान दिखाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
PM Modi SCO vision Conference on Mathematical Science contributions of South Asia Jaishankar inaugurate
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/BJP

विस्तार

नई दिल्ली में दक्षिण एशिया के गणितीय योगदान और पांडुलिपियों की विरासत पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक केएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दुनिया से भारत के पारंपरिक ज्ञान को साझा करने की बात कही थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज यानि चार सितंबर को करेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन से पहले पूर्व आइएएस केएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रदर्शनी हाल ही में तियानजिन, चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘सभ्यतागत संवाद मंच’ की दिशा में एक कदम है। पीएम मोदी ने कहा था कि दक्षिण एशिया की प्राचीन परंपराओं और साहित्य को वैश्विक मंच तक पहुंचना चाहिए। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्राचीन गणितीय ज्ञान को दुनिया के सामने रखना है।
विज्ञापन


सम्मेलन का महत्व और उद्देश्य
विदेश मंत्रालय के सहयोग से हो रहे इस सम्मेलन में पांडुलिपियों, मूर्तिकला, शिलालेख और पाम पत्तों पर लिखे ज्ञान के संरक्षण पर चर्चा होगी। श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी कई विषयों पर ऐसे सम्मेलन होंगे, जिनमें श्रुति-स्मृति, मौखिक परंपरा और पांडुलिपियों से जुड़े योगदान को प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना है कि यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान को जोड़ने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन से पहले पूर्व आइएएस केएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रदर्शनी हाल ही में तियानजिन, चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘सभ्यतागत संवाद मंच’ की दिशा में एक कदम है। पीएम मोदी ने कहा था कि दक्षिण एशिया की प्राचीन परंपराओं और साहित्य को वैश्विक मंच तक पहुंचना चाहिए। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्राचीन गणितीय ज्ञान को दुनिया के सामने रखना है।

सम्मेलन का महत्व और उद्देश्य
विदेश मंत्रालय के सहयोग से हो रहे इस सम्मेलन में पांडुलिपियों, मूर्तिकला, शिलालेख और पाम पत्तों पर लिखे ज्ञान के संरक्षण पर चर्चा होगी। श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी कई विषयों पर ऐसे सम्मेलन होंगे, जिनमें श्रुति-स्मृति, मौखिक परंपरा और पांडुलिपियों से जुड़े योगदान को प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना है कि यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान को जोड़ने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें- पिता को बेटे से वीडियो कॉल पर बात करने की मिली इजाजत, कोर्ट बोला- हर बच्चे को स्नेह का अधिकार

युवाओं के लिए विशेष संदेश
दो दिन के इस सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और भास्कर द्वितीय जैसे प्राचीन गणितज्ञों के योगदान से परिचित कराना है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारे युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद होगा और दुनिया को प्राचीन भारत की उपलब्धियों से अवगत कराएगा।

दक्षिण एशियाई पांडुलिपि इतिहास और पाठ्य संग्रह (SAMHiTA) की परियोजना निदेशक सुधा गोपालकृष्णन ने कहा कि गणित का असर संगीत, नृत्य, वास्तुकला और मूर्तिकला जैसे क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भास्कर की प्रसिद्ध पुस्तक ‘लीलावती’ जैसे पाठों को शिक्षा प्रणाली में शामिल करने के नए तरीकों पर चर्चा होगी। इससे शिक्षा को रोचक और प्रयोगात्मक बनाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें- अब प्राइवेट सेक्टर में 10 घंटे की ड्यूटी, कैबिनेट ने संशोधन पर दी मंजूरी; ओवरटाइम में भी बदलाव

प्रदर्शनी और प्रमुख व्यक्तित्व
यह प्रदर्शनी पांच से 14 सितंबर तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगी। इसमें प्राचीन से आधुनिक गणितज्ञों जैसे आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, भास्कर द्वितीय, श्रीनिवास रामानुजन और सीआर राव के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन और प्रख्यात गणितज्ञ प्रो. मंजीत भार्गव का संबोधन होगा। यह आयोजन आईआईटी बंबई के सेंटर फॉर ट्रेडिशनल इंडियन नॉलेज सिस्टम्स एंड स्किल्स और विदेश मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है।

वैश्विक दृष्टिकोण और भारतीय योगदान
सम्मेलन में गणित के ऐतिहासिक विकास और एशियाई ज्ञान प्रणालियों के बीच हुए आदान-प्रदान पर भी विचार किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इससे भारत की बौद्धिक विरासत को न केवल संरक्षित किया जाएगा बल्कि वैश्विक समुदाय से भी जोड़ा जाएगा। यह आयोजन भारतीय गणितीय परंपराओं को उजागर करने के साथ-साथ दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत की सभ्यता और ज्ञान परंपरा कितनी गहरी और व्यापक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed