फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says under PM Kisan Samman Nidhi money has been deposited in the account of farmer

पीएम मोदी के बटन दबाते ही 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में पहुंचे 12 हजार करोड़ रुपये 

Thu, 02 Jan 2020 05:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jan 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi says under PM Kisan Samman Nidhi money has been deposited in the account of farmer
PM Modi in Tumakuru - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त जारी की। मंच पर से ही उन्होंने टैबलेट पर बटन दबाकर ये राशि जारी की। इस दौरान पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ करोड़वें किसान के खाते में पैसा जमा किया गया। साथ ही आज इस कार्यक्रम में एक साथ देश के छह करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई राज्यों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-केएसएएन) को राजनीति की वजह से लागू नहीं किया है। ऐसी राजनीतिक मानसिकता ने किसानों को लंबे समय तक चोट पहुंचाई है।


पीएम मोदी ने कहा, 'हर ब्लॉक और जिले से विशिष्ट उत्पादों की पहचान करने और इसके मूल्य को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की अलग पहचान उनके निर्यात मूल्य में वृद्धि सुनिश्चित करेगी। मुझे उम्मीद है कि नए साल में, उन सभी राज्यों ने जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू नहीं किया है। वे अपने राज्यों में किसानों की मदद करने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर इसे लागू करेंगे। इस तरह की राजनीतिक मानसिकता ने किसानों के लाभ को लंबे समय तक चोट पहुंचाई है।'

उन्होंने कहा, देश में एक समय था जब सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए भेजे गए धन का एक बड़ा हिस्सा बिचौलियों द्वारा खा लिया जाता था। गरीब के लिए एक रुपये भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसे ही उसतक पहुंचते थे। बाकी के 85 पैसे बिचौलिए मार जाते थे। आज सारा धन सीधे गरीबों और किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जा रहा है। 

 




किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त जारी


प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त जारी की। उन्होंने किसानों को कृषि सम्मान पुरस्कार भी बांटे। पहली दो किश्त में देशभर के एक करोड़ से अधिक किसानों के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इस योजना में हर चार माह में प्रत्येक लाभार्थी को 2,000 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट किसानों को कृषि कर्मण अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा, मोदी ने तमिलनाडु के चयनित किसानों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं और ट्रांसपोर्डर्स की चाबी सौंपी। उन्होंने कर्नाटक के चुनिंदा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।



उन्होंने कहा, 'दशकों से चली आ रही सिंचाई योजनाएं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और अन्य सभी योजनाएं किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बनाई गईं हैं। हमारी सरकार ने देश के किसानों की मांगों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 1.5 गुना वृद्धि की है। हमारे सरकार के प्रयासों के कारण, भारत में मसाले के उत्पादन में 25 लाख टन से अधिक की वृद्धि हुई है, और इसका निर्यात भी 15 हजार करोड़ से बढ़कर लगभग 19,000 करोड़ रुपये हो गया है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed