फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says it is an honor for India making coarse grains popular

मोटे अनाज को लोकप्रिय करने की मुहिम का नेतृत्व करना हमारे लिए सम्मान की बात: मोदी

Thu, 04 Mar 2021 04:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Mar 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
PM Modi says it is an honor for India making coarse grains popular
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने के लिए दुनिया का नेतृत्व करना भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, इसके उपयोग से पोषण, खाद्य सुरक्षा और किसान कल्याण को बल मिलता है। मोटे अनाजों में ज्वार, बाजरा और रागी आते हैं, इन्हें पौष्टिक अनाज माना जाता है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा भारत की ओर से पेश एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिए जाने के संदर्भ में आया। इसके तहत 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया। 
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने के लिए अग्रिम मोर्चे पर जुटा भारत सम्मानित महसूस कर रहा है। मोटे अनाजों के उपभोग से पोषण के अलावा खाद्य सुरक्षा और किसानों के कल्याण को भी बल मिलता है। यह कृषि वैज्ञानिकों और स्टार्ट-अप समुदाय के लिए शोध और नवोन्मेष के द्वार भी खोलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिनिधियों को नाश्ते के रूप में प्रसिद्ध मुरुक्कू पेश किया गया। उन्होंने कहा, 'यह ऐसा अल्पाहार जिसे मैं भी बहुत पसंद करता हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं कि इसे एक बार जरूर आजमाएं।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed