फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says India proud of its Comprehensive Global Strategic Partnership with US

PM Modi: पीएम मोदी बोले- अमेरिका संग वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व; US कांग्रेस के संयुक्त सत्र पर यह बोले

Tue, 06 Jun 2023 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Jun 2023 09:58 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे। साथ ही वह पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज भी देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2016 में अमेरिकी संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

विज्ञापन
PM Modi says India proud of its Comprehensive Global Strategic Partnership with US
मोदी-बाइडन। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को स्वीकार किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर अमेरिकी संसद के नेताओं का आभार जताया है। यह दूसरी बार होगा जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सुखद निमंत्रण के लिए हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मैककोनेल, सीनेट मेजॉरिटी लीडर चक शूमर और सदन के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज को धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इसे स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। हमें अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिकी कांग्रेस ने भी जारी किया था बयान
इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया था। इसमें अमेरिकी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट के द्विदलीय नेतृत्व की ओर से, आपको (प्रधानमंत्री मोदी) बृहस्पतिवार, 22 जून को कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारे साझा मूल्यों और वैश्विक शांति तथा समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर हमारे दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार बढ़ रही है। संबोधन के दौरान, आपके पास भारत के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने और हमारे दोनों देशों की ओर से सामना की जाने वाली वैश्विक चुनौतियों पर बात करने का अवसर होगा। बयान में कहा गया है कि यह संबोधन संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच स्थायी मित्रता का जश्न का अवसर होगा।

इस बयान पर हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट मेजोरिटी लीडर चक शूमर, सीनेट रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल और हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीस ने हस्ताक्षर किए थे।

जो बाइडन करेंगे पीएम मोदी की मेजबानी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे। साथ ही वह पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज भी देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2016 में अमेरिकी संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला विश्व के कुछ ऐसे नेता हैं जिन्हें दो अवसरों पर इस दुर्लभ सम्मान से सम्मानित किया गया है।


ये भारतीय पीएम भी कर चुके हैं अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित
सात साल पहले अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले मोदी पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। मोदी के अलावा मनमोहन सिंह (19 जुलाई 2005), अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर 2000), पीवी नरसिम्हा राव (18 मई 1994) और राजीव गांधी (13 जुलाई 1985) संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed