Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says India at centre of future of world playing crucial role lashes out at Congress

PM Modi: दुनिया के भविष्य के केंद्र में भारत, कई मामलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा; कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Sun, 16 Feb 2025 08:28 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Feb 2025 08:28 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सुधार मजबूरी से नहीं, दृढ़ विश्वास से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के भविष्य के केंद्र में भारत है। अब देश कई मामलों में अग्रणी भूमिका भी निभा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi says India at centre of future of world playing crucial role lashes out at Congress
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के भविष्य के बारे में चल रही चर्चाओं के केंद्र में है। यही नहीं, कई मामलों में तो वह अग्रणी भूमिका तक निभा रहा। पीएम मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा, मैं एक दिन पहले ही अमेरिका और फ्रांस की अपनी यात्रा से लौटा हूं। आज दुनिया के बड़े-बड़े देश और मंच भारत के प्रति जिस आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, वह पहले कभी नहीं था। यह भावना हाल ही में फ्रांस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक्शन शिखर सम्मेलन में चर्चा के दौरान स्पष्ट हुई। भारत दुनिया के भविष्य की चर्चाओं के केंद्र में रहने के साथ-साथ कई मामलों में शीर्ष भूमिका भी निभा रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, आप विकसित भारत के विकास की गति देख रहे हैं। सिर्फ एक दशक में भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 2014 में उनकी सरकार वर्ष 2044 तक भारत को 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही थी।
विज्ञापन


2014 में आशीर्वाद न मिलता तो बदलाव की क्रांति शुरू नहीं होती
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पिछली सरकार ने सुधार लाने से परहेज किया। वे जितने भी सुधारों की बात कर रहे हैं, वे मजबूरी में किए गए थे, दृढ़ विश्वास से नहीं। देश में अभी जो सुधार हो रहे हैं, वे दृढ़ विश्वास से किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि अगर 2014 में देशवासियों ने हमें आशीर्वाद नहीं दिया होता, तो क्या होता। बदलाव की नई क्रांति शुरू नहीं होती। देश तो पहले भी चल रहा था। कांग्रेस की विकास की रफ्तार और कांग्रेस की भ्रष्टाचार की रफ्तार, अगर चलती रहती, तो क्या होता। देश यह सब देख रहा था। अगर वही रफ्तार जारी रहता, तो क्या होता। देश का एक महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो जाता। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, पिछली बार जब मैं यहां आया था, तब देश में आम चुनाव होने वाले थे। तब मैंने कहा था कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत नई गति से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed