फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said will spend 100 lakh crores on infrastructure, 17 lakh people joined EPFO in August

PM Modi : पीएम मोदी ने कहा- अवसंरचना पर 100 लाख करोड़ खर्च करेंगे, अगस्त में ईपीएफओ से 17 लाख लोग जुड़े

Sun, 23 Oct 2022 05:14 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 23 Oct 2022 05:14 AM IST
सार

बीते वर्षों में ईपीएफओ के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार को लेकर सरकार की नीतियां से कितना लाभ हुआ है। इसी साल अगस्त में करीब 17 लाख लोग ईपीएफओ से जुड़े हैं। इनमें भी 8 लाख ऐसे हैं जो 18 से 25 साल की उम्र के हैं।

विज्ञापन
PM Modi said will spend 100 lakh crores on infrastructure, 17 lakh people joined EPFO in August
भरूच में पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार देश में अवसंरचना निर्माण पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य लेकर चल रही है। 10 लाख नौकरियां देने के लिए रोजगार मेले की शुरुआत के अवसर पर पीएम ने कहा, देश में अवसंरचना से संबंधित बड़े पैमाने पर हो रहे विकास कार्य युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं। उन्होंने कहा, निर्माण और पर्यटन दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार मिलते हैं। 

विज्ञापन


इसलिए केंद्र सरकार इन पर व्यापक तरीके से काम कर रही है। पीएम ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हो रहे सारे कार्य, पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास, रोजगार सृजित कर रहे हैं। दूर-सुदूर में भी युवाओं को मौके दे रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी बोले, दुनियाभर की कंपनियां भारत में अपनी फैक्टरियां लगाएं और दुनिया की मांग पूरी करें इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल किया जा रहा है। बीते वर्षों में ईपीएफओ के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार को लेकर सरकार की नीतियां से कितना लाभ हुआ है। इसी साल अगस्त में करीब 17 लाख लोग ईपीएफओ से जुड़े हैं। इनमें भी 8 लाख ऐसे हैं जो 18 से 25 साल की उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्तव्य पथ को भी याद रखें
पीएम ने कहा, आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें अपने कर्तव्य पथ को हमेशा याद रखना चाहिए। आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया जा रहा है। 

कांग्रेस का तंज, 16 करोड़ नौकरियां कब देगी सरकार
कांग्रेस ने 75 हजार नियुक्ति पत्र दिए जाने पर तंज कसते हुए इसे इवेंटबाजी करार दिया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, यह जुमला किंग की एक और इवेंटबाजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed