{"_id":"5d6935e38ebc3e013b283b66","slug":"pm-modi-said-that-i-have-learnt-lots-of-things-from-nripendra-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, जब मैं दिल्ली में नया था तब नृपेंद्र मिश्रा ने मुझे काफी चीजें सिखाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले, जब मैं दिल्ली में नया था तब नृपेंद्र मिश्रा ने मुझे काफी चीजें सिखाईं
Fri, 30 Aug 2019 08:16 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और नृपेंद्र मिश्रा
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के पद से हटने का फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब 2014 में वह राष्ट्रीय राजधानी में नए थे तब उन्हें इन पूर्व नौकरशाह ने काफी चीजें सिखाईं।
प्रधानमंत्री ने मिश्रा को उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, श्री नृपेंद्र मिश्रा उत्कृष्ट अधिकारियों में से एक हैं जिनकी सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन पर गहरी समझ है। जब 2014 में दिल्ली में नया था तब उन्होंने मुझे ढेर सारी चीजें सिखाई और उनका मार्गदर्शन सदैव बहुमूल्य रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच सालों तक परिश्रमपूर्वक और कर्मठता से पीएमओ में अपनी सेवा देने तथा भारत की विकास गाथा में अमिट योगदान करने के बाद मिश्रा अपने जीवन के नये चरण में कदम रख रहे है। उनके भावी कदमों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
मिश्रा के दायित्वों से मुक्त करने की इच्छा प्रकट करने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे दो हफ्ते तक पद पर बने रहने को कहा है। पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

उस समय उन्होंने न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से मेरी मदद की, बल्कि 5 साल देश को आगे ले जाने में, जनता का विश्वास जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक साथी के रूप में 5 साल तक हमेशा उन्होंने साथ दिया।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2019
विज्ञापन
अब श्री नृपेंद्र मिश्रा जी के सेवामुक्त होने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। वे अपनी इच्छा के अनुरूप सितंबर के दूसरे हफ्ते से कार्यमुक्त हो जाएंगे। आगे के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।