फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said- 21st century India has stopped thinking small

PM Modi: पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी के भारत ने छोटा सोचना बंद कर दिया, दुनिया का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पहचान

Mon, 26 Feb 2024 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Feb 2024 11:05 PM IST
सार

बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि वे लोग जो भारतीयों को आलसी कहते थे। पीएम ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोगों में निराशा है तो वे लोगों में आशा कैसे जगा सकते हैं। पिछले 10 सालों में हमने देश को निराशा से लाकर आशा और विश्वास में लाकर खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
PM Modi said- 21st century India has stopped thinking small
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया को अब भारत की उपलब्धियों पर आश्चर्य नहीं होता क्योंकि यह अब एक नई सामान्य बात बन गई है। साथ ही दुनिया के तमाम मुल्कों को आज भारत के साथ चलने के फायदे का एहसास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पहले भारत जब कुछ करता था तो दुनिया यह देखकर आश्चर्यचकित रह जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रति बढ़ता दुनिया का विश्वास भारत की सबसे बड़ी पहचान बन गया है। 

विज्ञापन

 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पूर्ववर्ती सरकारों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक सत्ता में रहने वालों को देश की जनता की क्षमताओं पर भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि हार स्वीकार कर चुके दिमाग से जीत हासिल करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन


बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि वे लोग जो भारतीयों को आलसी कहते थे। पीएम ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोगों में निराशा है तो वे लोगों में आशा कैसे जगा सकते हैं। पिछले 10 सालों में हमने देश को निराशा से लाकर आशा और विश्वास में लाकर खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अब फैसले तेजी से होते हैं और उन फैसलों का कार्यान्वयन भी तेज गति से होता है। आज दुनिया को पता है कि भारत समय पर काम करता है और अच्छा काम करता है।


इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि मानसिकता में बदलाव ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत ने छोटा सोचना बंद कर दिया है। आज हम जो कुछ भी करते हैं वह सबसे अच्छा और सबसे बड़ा है। पूरी दुनिया आज भारत की उपलब्धियों को देखकर आश्चर्यचकित है। दुनिया को आज एहसास हो रहा है कि भारत के साथ चलने में कितना फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed