फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's rally program changed in Kolkata, New date is not fixed yet

दीदी के गढ़ कोलकाता में पीएम मोदी की रैली की तारीख बदली, नई तारीख अभी तय नहीं

Mon, 06 Aug 2018 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 06 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's rally program changed in Kolkata, New date is not fixed yet
pm modi

असम में नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस (एनआरसी) के मुद्दे पर भाजपा और यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 29 जनवरी से पांच फरवरी के बीच यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली एक रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि पहले मोदी की सभा 23 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन उस समय प्रधानमंत्री के व्यस्त होने की वजह से रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री दफ्तर से तारीख पक्की होते ही उसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी मैदान पर 19 जनवरी को गैर भाजपाई नेताओं की एक विशाल रैली आयोजित करने का एलान किया है। घोष ने बताया कि उससे पहले बंगाल के तीन इलाकों से तीन रथ यात्राएं निकाली जाएंगी जो रैली में आकर खत्म होंगी। इन रथ यात्राओं में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कम से कम 20 केंद्रीय नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा एनआरसी को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा था कि वोट बैंक की राजनीति के कारण ममता ने घुसपैठियों के मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर घुसपैठ के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed