फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's law does not work on his people says jdu leader sharad yadav

जय शाह मामले में जदयू नेता शरद यादव का हमला, कहा- अपने लोगों पर मोदी का कानून काम नहीं करता

Sat, 21 Oct 2017 04:34 PM IST
डिजिटल ब्यूरो/ नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's law does not work on his people says jdu leader sharad yadav
अमित शाह के पुत्र जय शाह के मामले को लेकर जदयू नेता शरद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जय मामले के जरिए पीएम मोदी पर सियासी हमला बोलते हुए यादव ने कहा है कि शाहजादे हैं, शाहजादे के बारे में देश बड़ा मुरीद रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की ये सरकार विपक्ष के लोगों पर सारे नियम कायदे, कानून और संस्थानों को लागू करती है। लेकिन अपनों पर नहीं, इसकी लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन


जदयू नेता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और अच्छे दिन के वायदे के साथ केंद्र की सरकार सत्ता में आई थी। मगर किसान, व्यपारी और युवा से लेकर देश का हर तबका परेशान है। किसान आत्म हत्या को मजबूर हैं तो व्यापारी का व्यापार चौपट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज पर सवाल उठाने वालों पर तंज 
ताजमहल पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए शरद यादव ने कहा कि ताज को दुनिया सातवें आश्चर्य के रूप में देखती है।

मगर जाने कैसे-कैसे कुछ लोग हैं जो कि ताज पर सवाल उठा रहे हैं और अयोध्या में दीये जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश धरोहर दूसरों की देन हैं। संसद भवन हों या राष्ट्रपति भवन इसे अंग्रेजों ने बनाया है। यही नहीं समूची लूटियन दिल्ली अंग्रेजों की देन है। 
 

सरकार के कुशासन से आधी आबादी त्रस्त

PM Modi's law does not work on his people says jdu leader sharad yadav
शरद यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के वायदे से आई सरकार के कुशासन का आलम यह है कि देश की आधे से ज्यादा आबादी त्रस्त है। देश में सबसे बड़ी आबादी किसानों की है।

मगर देश का किसान आत्म हत्या को मजबूर है। यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के किसानों को उसके लागत मूल्य का डेढ़ गुना दाम देने का वायदा किया था। मगर मामला जस का तस है।

किसानों की आय दोगुना करने के कवायद में स्वामीनाथन आयोग कि सिफारिशें लागू करने के दावे किए गए थे। लेकिन यह भी चुनावी वायदे तक सिमट कर रह गया। उल्टे सरकार ने गेंहू और दाल के मामले में गलत नीति अपना कर किसानों के जीवन से खिलवाड़ किया है।

 जदयू नेता के अनुसार गेंहू की नई फसल आने वाली है। मगर सरकार ने गेंहू का आयात कर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले गेंहू पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत था। केंद्र सरकार ने इसे शून्य कर दिया।

जब संसद में सरकार पर दबाव बनाया गया तब उसने गेंहू पर आयात शुल्क की दर 10 प्रतिशत तय की और भारी मात्रा में गेंहू का आयात कर लिया है। उन्होंने कहा कि दाल के मामले में भी ऐसा ही है। सरकार के जरिए भारी मात्रा में दाल आयात होने की वजह से देशी दाल पर दबाव है। इससे किसानों पर कर्ज का बोझ और बढ़ेगा। 

सरकार के आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना
शरद यादव ने केंद्र सरकार के आर्थिक नीति की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। व्यपारियों की दिवाली फीकी रही है।

उन्होंने कहा कि पुराने वायदों को भूला पीएम मोदी ने अब वर्ष 2022 तक के लिए केदारनाथ का नया वायदा किया है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए जदयू नेता ने कहा कि पीएम कहते हैं कि देश जवान है।

लेकिन देश के नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रोजगार के सबसे कम अवसर इस सरकार के शासन में सृजित हुए हैं। भारत सरकार में तो वर्ष में केवल 400 से 500 ही नौकरियां निकली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed