{"_id":"6668531a663153de49044825","slug":"pm-modi-s-appeal-to-his-supporters-remove-modi-ka-parivar-from-social-media-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी की समर्थकों से खास अपील, कहा- सोशल मीडिया से हटा लें 'मोदी का परिवार'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी की समर्थकों से खास अपील, कहा- सोशल मीडिया से हटा लें 'मोदी का परिवार'
Tue, 11 Jun 2024 07:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:07 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखने वाले समर्थकों का आभार जताया है और साथ ही उनसे अब इसटे हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार तीसरी बार केंद्र में अब एनडीए की सरकार है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखने वाले समर्थकों का आभार जताया है और साथ ही उनसे अब इसे हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चुनावी अभियान के दौरान देशभर के लोगों ने मेरे प्रति स्नेह जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'मोदी का परिवार' जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश दिए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और आग्रह करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'मोदी का परिवार' हटा दें। डिसप्ले का नाम बदल सकता है। लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है।
एक्स पर अपना प्रोफाइल और कवर फोटो किया अपडेट
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना प्रोफाइल और कवर फोटो भी अपडेट किया। कवर फोटो में उनके सभी कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि प्रोफोइल फोटो में पीले रंग की हाफ जैकेट के साथ सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पजामे में उनकी तस्वीर है। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की नई कवर फोटो में पीएम मोदी की उस तस्वीर को दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने संविधान सभा में अपने माथे से भारत के संविधान को सम्मानपूर्वक छुआ।
नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से शुरू होने वाले दो कार्यालों के अलावा, नरेंद्र मोदी को अक्तूबर 2001 से मई 2014 तक अपने कार्यकाल के साथ गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।