फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's 'abject failure' in Manipur is unforgivable: Kharge

Congress: 'मणिपुर में पीएम मोदी की विफलता माफी योग्य नहीं', कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

Mon, 09 Sep 2024 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Sep 2024 03:45 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की। 

विज्ञापन
PM Modi's 'abject failure' in Manipur is unforgivable: Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर में हिंसा की नई लहर के बीच कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। विपक्षी पार्टी ने केंद्र सरकार से संवेदनशील सुरक्षा स्थिति की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। पार्टी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाए आयोग को अपनी जांच तेज करनी चाहिए। 
विज्ञापन


'पीएम मोदी की विफलता माफी योग्य नहीं'
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर में घोर विफलता माफी के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल अनसुइया उइके ने भी मणिपुर की जनता की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग परेशान और दुखी हैं और वे चाहते हैं कि पीएम मोदी उनके बीच आएं। 
विज्ञापन


जिरिबाम जिले में मारे गए पांच लोग
विपक्षी पार्टी की ओर से यह बयान तब आया है, जब शनिवार को राज्य के जिरिबाम जिले में ताजा हिंसा में पांच लोग मारे गए। पुलिस के मुताबिक, जिरिबाम जिले में उग्रवादी सोते समय एक व्यक्ति के घर में घुसे और उसे गोली मार दी। हत्या के बाद समुदायों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें चार हथियारबंद लोग मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'शुरुआत में हिंसा से अछूता था जिरिबाम जिला'
राज्य में जातीय संघर्ष के शुरुआत में जिरिबाम हिंसक घटनाओं से दूर था। लेकिन जून में समुदाय के एक व्यक्ति (59 वर्षीय) की हत्या के बाद यहां भी हिंसा शुरू हुई। इस हत्या के लोगों ने एक-दूसरे समुदायों के उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया। 


'पीएम ने मणिपुर में छोड़ी दी संविधानिक जिम्मेदारी'
खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर में पिछले 16 महीनों में एक पल भी नहीं बिताया। जबकि राज्य में लगातार हिंसा हो रही है। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाया कि वह अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह मणिपुर में सुरक्षा सुनिश्चित करने की संविधानिक जिम्मेदारी छोड़ दी है और चुनावी राज्यों में रैलियों में व्यस्त हैं। 

उग्रवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए और सभी उग्रवादी समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाए। विपक्षी पार्टी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मणिपुर आयोग को अपनी जांच तेजी से पूरी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed