फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi reviewed projects worth one lakh crore in pragati meeting

प्रगति बैठक में पीएम मोदी ने की एक लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा

Thu, 31 Dec 2020 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
pm modi reviewed projects worth one lakh crore in pragati meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई 34वीं ‘प्रगति’ बैठक में दस राज्यों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कई कार्यक्रमों और शिकायतों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। ये परियोजनाएं यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और दादरा-नागर हवेली के लिए हैं।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार के दो कार्यक्रम, आयुष्मान भारत और जलजीवन मिशन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से जुड़ी शिकायतों पर भी विचार विमर्श किया। पीएम ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने परियोजनाओं को लेकर संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने को कहा ताकि परियोजनाओं का तय समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा, सभी राज्य आयुष्मान भारत में जल्द से जल्द 100 फीसदी पंजीकरण कराएं। साथ ही सभी राज्यों को जल जीवन मिशन के लक्ष्य को युद्धस्तर पर हासिल करने के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed