फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi respects tricolor during group photo in BRICS Africa President also follows Videos

BRICS: ब्रिक्स में ग्रुप फोटो के दौरान PM मोदी ने किया तिरंगे का सम्मान, अफ्रीका राष्ट्रपति ने भी किया अनुसरण

Wed, 23 Aug 2023 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

पीएम मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे और वॉटरक्लूफ वायुसेना अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
PM Modi respects tricolor during group photo in BRICS Africa President also follows Videos
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिक्स में ग्रुप फोटो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमीन पर भारतीय तिरंगे को देखा। उन्होंने तत्काल यह सुनिश्चित किया कि उस पर किसी के पैर न पड़ें। उन्होंने तुरंत ही उसे उठाया और अपने पास रखा। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी इसी राह पर चले।

विज्ञापन

 


क्या है मामला?
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में ग्रुप फोटो के दौरान मंच पर भारतीय तिरंगे को देखा। उन्होंने उसे उठाकर अपने पास रख लिया, ताकि इस पर किसी का पैर न पड़े। दरअसल, हर नेता के स्थान को चिन्हित करने और उनके खड़े होने की स्थिति को दर्शाने के लिए देश के झंडे को मार्क किया जाता है। पीएम मोदी ने जब तिरंगे को उठाकर अपने पास रखा, तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा पहले ही अपने झंडे पर पैर रख चुके थे, लेकिन पीएम मोदी को देखकर वह भी उनके पीछे हो लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित ब्रिक्स नेता पूर्ण सत्र में भाग लेने के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। सत्र में भाग लेने से पहले नेताओं ने तस्वीर खिंचवाई। गौरतलब है कि पीएम मोदी और चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग को एक-दूसरे से अलग खड़े देखा गया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। ब्रिक्स ग्रुप फोटो में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भी थे।

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे और वॉटरक्लूफ वायुसेना अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया। जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन दिवस ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग का गवाह बना। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा और आने वाले वर्षों में दुनिया का विकास इंजन होगा।


ब्रिक्स में कौन-कौन?
ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की विश्व अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। कोरोना महामारी की वजह से लगातार तीन वर्षों की वर्चुअल बैठकों के बाद यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed