फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Raksha Bandhan with daughters of sweepers, peons, others working at PMO

VIDEO: इस बार का रक्षाबंधन पीएम मोदी के लिए रहा खास, पीएमओ के कर्मचारियों की बेटियों ने बांधीं राखी

Thu, 11 Aug 2022 05:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 11 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाई कर्मियों, सहायकों और अन्य कर्मचारियों की बेटियों के साथ रक्षा बंधन मनाया।

विज्ञापन
PM Modi Raksha Bandhan with daughters of sweepers, peons, others working at PMO
पीएम मोदी ने बंधवाई राखी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। यह एक विशेष रक्षाबंधन था क्योंकि पीएम मोदी की कलाई में राखी बांधने वाली बच्चियां प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर आदि की बेटियां थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री पीएमओ के सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियों से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।

विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...




पीएमओ के मुताबिक, रक्षा बंधन समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने सभी बच्चियों को एक-एक तिरंगा दिया और ऐसा करके उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अधिकारियों की ओर से भेजे गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चियों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed