फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi raised a lot of danger during the Man vs wild shooting

मैन वर्सेस वाइल्ड: शूटिंग के दौरान पीएम मोदी ने उठाए खूब खतरे 

Mon, 12 Aug 2019 02:15 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 02:15 AM IST
सार

  • पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान भी लगभग 50 मीटर दूर थे
  • ज्यादा से ज्यादा वे ऐसी स्थिति में पटाखे चला सकते थे या हवा में फायरिंग कर सकते थे
  • घबराकर ग्रिल्स पानी में उतर गए और बर्फीले पानी में तैरते हुए नाव को किनारे की ओर धकेलने लगे

विज्ञापन
PM Modi raised a lot of danger during the Man vs wild shooting
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम मैन वर्सेस वाइल्ड की शूटिंग के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। मोदी कार्यक्रम के संचालक बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में लगभग अकेले घूमे, जहां बाघ, हाथी और जंगली जानवरों के आने का खतरा रहता है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग के दौरान जानवरों से उनकी सुरक्षा के लिए न तो एसपीजी और न ही वन्य कर्मियों ने अलग से प्रबंध किया था। 
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा वे ऐसी स्थिति में पटाखे चला सकते थे या हवा में फायरिंग कर सकते थे, लेकिन उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ी। कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को किया जाएगा।  उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शूटिंग स्थल से लगभग 100 मीटर दूरी पर 25 वनकर्मी तैनात थे और पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान भी लगभग 50 मीटर दूर थे। केवल तीन जवान कैमरामैन के पीछे थे। 
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान एसपीजी कर्मियों की सलाह को दरकिनार कर मोदी ने रामगंगा नदी को ग्रिल्स द्वारा झाड़ियों और लताओं की मदद से बनाई नाव के जरिये पार किया। कुछ देर बाद नाव तेज बहाव में डूबने लगी। घबराकर ग्रिल्स पानी में उतर गए और बर्फीले पानी में तैरते हुए नाव को किनारे की ओर धकेलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मोदी ने धैर्य नहीं खोया। इसके बाद मोदी ने ढिकाला टूरिस्ट कांप्लेक्स के नजदीक घास के मैदान में शूटिंग की। बाघ और हाथी अक्सर इस मैदान को पार कर नदी की ओर जाते दिखाई दे जाते हैं। यहां ग्रिल्स ने मोदी के साथ जंगल में जिंदा रहने के कुछ गुर साझा किए और मोदी से हिमालय पर अकेले रहने के अनुभव सीखे।

बिताया डेढ़ घंटे का समय 

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ग्रिल्स ने लगभग डेढ़ घंटे का समय बिताया और इस दौरान उनके साथ दो कैमरा क्रू और साउंड रिकॉर्डिंग करने वाले रहे। हालांकि ग्रिल्स ढिकाला टूरिस्ट कांप्लेक्स में तीन दिन रुके और कार्यक्रम की शूटिंग की। 

खाली कराया कांप्लेक्स

तैंतीस कमरों वाला ढिकाला टूरिस्ट कांप्लेक्स चारों ओर से बिजली के तारों से घिरा है और पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन शूटिंग के दौरान कांप्लेक्स को पूरी तरह खाली करा लिया गया था। पहले से कराई गई सभी बुकिंग कैंसल कर पैसे रिफंड कर दिए गए थे। 

मोदी से सीख लेकर पर्यटन मंत्रालय ने ‘वाइल्डलाइफ’ को बनाया थीम 

पीएम मोदी के कार्यक्रम से सीख लेते हुए पर्यटन मंत्रालय ने अगले दो माह के लिए अतुल्य भारत अभियान के लिए ‘वाइल्ड लाइफ’ को थीम बनाने का फैसला किया है। पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि पीएम से बड़ा भारत के लिए कोई आइकन नहीं हो सकता, चाहे वे वाइल्ड लाइफ हो, पर्यटन हो या कुछ और। उनका कार्यक्रम सोमवार को दिखाया जाएगा और हमने अतुल्य भारत अभियान के लिए इसे अपनी थीम बनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed