फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi praises Ansari, says never saw him getting into controversy

पीएम मोदी ने बांधे हामिद अंसारी की तारीफ के पुल, बोले- नहीं देखा आपका कोई विवाद

Fri, 11 Aug 2017 01:49 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
PM Modi praises Ansari, says never saw him getting into controversy
PM MODI - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने हामिद अंसारी के विदाई भाषण में उनके तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी को कभी विवादों में घिरते नहीं देखा है। पीएम ने आगे कहा कि 'मुझे ऐसा कोई विवाद नजर नहीं आया जिसमें हामिद अंसारी का नाम का जुड़ा हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंसारी ने उपराष्ट्रपति पद को 10 साल तक संभाला और सरकार की सिफारिशों को आगे बढ़ाया जिसमें सदन में सुधार और उसकी विश्वसनीयता को बनाए रखने संबंधित सवाल थे। वहीं, अंसारी ने पीएम मोदी की इन सब बातों को उन्हें प्रभावित कर देने वाली बताया।
विज्ञापन


अंसारी ने कहा कि ' दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां राजनीतिक विपक्ष, शारीरिक विपक्ष में तब्दील हो जाता है। हम एकत्रित हैं क्योंकि हम इसे एक हॉकी के खेल की तरह समझते हैं, जहां नियमों के हिसाब से चला जाता है और इन 10 सालों में मैनें यही सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


245 सदस्यों का ये सदन साथियों का घर था ना कि युद् करने वाले गुटों का। इस प्रकिया में यही एक अद्वितीय बात है कि सदन के हर विभाग में मैंने साथी बनाए हैं और किसी एक ने भी मुझ पर किसी एक की तरफ झुकाव का आरोप नहीं लगाया है और मैं पूरी तरह से संतुष्ट होकर सदन से अलविदा ले रहा हूं।' 

अपने संबोधन में अंसारी ने ये भी कहा कि अगर विपक्ष को सरकार की आलोचना की आजादी नहीं दी गई तो लोकतंत्र को तानाशाह में बदलने में वक्त नहीं लगेगा। वहीं, अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में अल्संख्यकों का सुरक्षित होना भी जरुरी है। 

अंत में अपने भाषण में अंसारी ने उपराष्ट्रपति की तुलना एक क्रिकेट के अंपायर और हॉकी मैच के रैफरी से की और कहा कि ये दोनों ही बिना खिलाड़ी बने खेल पर नजर बनाये रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा कोई बाध्यकारी सदन नहीं है और मैं आशा करता हूं कि अगले चेयरमैन इस पद की गरिमा बनाए रखें।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता वेंकैया नायडू शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पर आसिन होंगे और साथ ही राज्यसभा के चेयरमैन का पद संभालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा कोई बाध्यकारी सदन नहीं है और मैं आशा करता हूं कि अगले चेयरमैन इस पद की गरिमा बनाए रखें।


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता वेंकैया नायडू शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पर आसिन होंगे और साथ ही राज्यसभा के चेयरमैन का पद भी संभालेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed