{"_id":"598c9a7e4f1c1ba1018b4759","slug":"global-entrepreneurship-summit-hyderabad-india-us-to-co-host-pm-modi-looks-forward-to-ivanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शिरकत करेंगी ट्रंप की बेटी, PM मोदी ने की घोषणा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शिरकत करेंगी ट्रंप की बेटी, PM मोदी ने की घोषणा
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:35 AM IST
विज्ञापन
India-US
पीएम मोदी ने ट्वीट में बताया है कि भारत और अमेरिका ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईसी) को मिलकर होस्ट करेंगे। ये समिट हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
इवांका, नवंबर माह के अंत में भारत आएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि GES 2017 उद्यमियों को एक साथ लाने और वैश्विक नेताओं के साथ एक नई शुरुआत करने का एक अनूठा अवसर है।
विज्ञापन
इवांका पहली बार आ रही हैं भारत
अमेरिका की ओर से जारी बयान में तब कहा गया था कि भारत में उद्यमियों को सशक्त करने वाले माहौल को देखते हुए ही भारत को इस समिट के आयोजन का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
इवांका पहली बार भारत आ रही हैं और उनके इस दौरे के लिए वॉशिंगटन, हैदराबाद और दिल्ली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जीईसी समिट के लिए दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई भी पसंदीदा जगह थे लेकिन हैदराबाद को चुना गया। यहां पर बड़े सम्मेलनों के लिए मौजूद बुनियादी सुविधाओं को इसके पीछे अहम वजह बताया गया।
इवांका के लिए हो रही है स्वागतम तैयारियां
पीएम मोदी जब जून में अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे तो उसी समय उन्होंने इवांका को भारत में इस समिट के लिए इनवाइट किया था। इवांका ने भी उस समय ट्वीट करके पीएम मोदी को उनके इनवाइट के लिए शुक्रिया अदा किया था।
इवांका, राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार भी हैं। जीईसी की शुरुआत साल 2010 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। भारत के लिए यह पहला मौका है जब वह इस समिट का आयोजन करने वाला है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर ही भारत को इस समिट का आयोजन करने का मौका मिला था।