फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi praise gslv f17 launch hails isro called it outstanding achievment

इसरो: ईओएस-05 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण को पीएम मोदी ने बताया गौरव का पल, चीन-पाकिस्तान पर नजर रखना होगा आसान

Fri, 04 Sep 2026 09:54 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 04 Sep 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
pm modi praise gslv f17 launch hails isro called it outstanding achievment
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने जीएसएलवी-एफ17 द्वारा धरती के अवलोकन करने वाले उपग्रह-05 (ईओएस-05) के सफल प्रक्षेपण को शानदार उपलब्धि बताया और इसे देश के लिए गौरव का पल बताया। इसरो प्रमुख वी नारायणन ने गुरुवार को एलान किया कि जीएसएलवी-एफ17 यान ने सफलतापूर्वक ईओएस-05 को उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गौरव का पल। जीएसएलवी-एफ17 से पहले इमेजिन उपग्रह ईओएस-05 का जियोसिनक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करना हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती क्षमताओं का प्रतीक है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इसरो और देश के निजी संस्थानों के बढ़ते सहयोग की भी तारीफ की और कहा कि इससे देश का अंतरिक्ष क्षेत्र मजबूत हो रहा है। वहीं ईओएस के सफल प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ईओएस-05 के काम शुरू करने के बाद यह भारत को अहम रणनीतिक डेटा देना शुरू कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed