फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi: PM Modi will be on a tour of America and Egypt from 20 to 25 June; Know the complete program here

PM Modi US-Egypt Visit: 20 से 25 जून तक अमेरिका-मिस्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Fri, 16 Jun 2023 05:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर सहित कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi: PM Modi will be on a tour of America and Egypt from 20 to 25 June; Know the complete program here
पीएम मोदी का अमेरिका-मिस्र दौरा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के न्यौते पर पीएम मोदी अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा करेंगे। यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी।

विज्ञापन


21 जून: योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे
21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे। यहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


22 जून: राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे जो और जिल बाइडन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति जाे बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज (डिनर) की मेजबानी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के स्पीकर चार्ल्स शूमर समेत कई सांसदों के न्यौते पर अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस करेंगी लंच की मेजबानी
इसके बाद 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लंच यानी दोपहर के खाने की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी बातचीत करेंगे। वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।


24 से 25 जून: मिस्र की राजकीय यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे। मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की मिस्र की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सीसी के अलावा मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों से भी मिल सकते हैं। पीएम मोदी मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed