फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi pays tribute to Sant Ravidas on 644th birth anniversary: on occasion of his birth anniversary says he gave messages on equality

PM Modi: संत रविदास की 644वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 Feb 2021 11:11 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 27 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
PM Modi pays tribute to Sant Ravidas on 644th birth anniversary: on occasion of his birth anniversary says he gave messages on equality
प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास को दी श्रद्धआंजलि (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूफी कवि और संत रविदास को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को रविदास जयंती के तौर पर मनाया जाता है। संत रविदास की गिनती महान संतों में होती है। वे बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे।

विज्ञापन


संत रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'संत रविदास जी ने सदियों पहले समानता, सद्भावना और करुणा पर जो संदेश दिए, वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।'
विज्ञापन

 


संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान हुए भक्ति आंदोलन से संबंधित थे और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21 वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर रविदास जयंती मनाई जाती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed