फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on a Visit of Germany, Spain, France and Russia from May 29th

29 मई से विदेशी दौरों पर PM, जर्मनी, रूस, स्पेन और फ्रांस जाएंगे

Thu, 25 May 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 25 May 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi on a Visit of Germany, Spain, France and  Russia from May 29th
- फोटो : ANI

29 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 देशों के विदेशी दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इन चार देशों में फ्रांस, जर्मनी, रूस और स्पेन शामिल हैं। विदेश यात्रा में पीएम इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश तो करेंगे ही साथ ही उनकी कोशिश इन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करने की भी होगी।

विज्ञापन


पीएम मोदी 29 मई से 3 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। सबसे पहले पीएम जर्मनी जाएंगे, जहां पीएम का ये दूसरा दौरा है। 29 मई को पीएम जर्मनी में होंगे और चांसलर एंगेला मर्केल से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है मार्केल से पीएम की मुलाकात में दोनों देशों के हितों पर बातचीत होगी। पीएम इससे पहले 2015 में जर्मनी गए थे।
विज्ञापन


जर्मनी से मोदी 30 मई को स्पेन जाएंगे। यहां भी पीएम का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और एनर्जी सेक्टर पर भी स्पेन के प्रेसिडेंट मारियानो राजॉय से बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन के बाद पीएम को रूस जाना है, पीएम 1 जून को रूस रवाना होंगे और वहां दो दिन रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ वो 18वीं इंडिया-रशिया समिट का भी हिस्सा बनेंगे। रूस के बाद 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस रवाना हो जाएंगे। फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पीएम मिलेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मैक्रों के साथ रणनीतिक रिश्तों की मजबूती पर भारत का जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed