{"_id":"6a9d058c336a2438fe0e99b5","slug":"pm-modi-metro-ride-what-did-the-child-whisper-to-narendra-modi-watch-viral-video-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर: पीएम मोदी के कान में बच्चे ने क्या कहा? जो प्रधानमंत्री मुस्कुराए और मिलाया हाथ, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेट्रो में सफर: पीएम मोदी के कान में बच्चे ने क्या कहा? जो प्रधानमंत्री मुस्कुराए और मिलाया हाथ, देखें वीडियो
Sun, 06 Sep 2026 11:47 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:47 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेट्रो यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच्चों और यात्रियों से बातचीत करते नजर आए। एक बच्चे ने शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को पूरे भारत को प्रेरित करने वाला बताया। इसके बाद एक बच्चे ने कान में अपनी एक इच्छा कही। आखिर उसने पीएम मोदी से क्या कहा और प्रधानमंत्री ने क्या जवाब दिया? पीएम मोदी ने छात्रों को कौन सी किताबे पढ़ने की सलाह दी...
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बच्चे के कान में क्या कहा?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मेट्रो में सफर किया था। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत की और उन्हें जन्माष्टमी की बधाई दी। बच्चों से भी उन्होंने पढ़ाई और किताबों को लेकर बात की। पीएम मोदी ने आज अपने एक्स अकाउंट पर इस यात्रा का वीडियो साझा किया, जिसमें बच्चों के साथ उनकी बातचीत के कई खास पल दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे ने पीएम मोदी को क्यों किया धन्यवाद
मेट्रो में एक बच्चे ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनसे एक बात कहना चाहता है। बच्चे ने कहा कि आज पांच सितंबर है और देश शिक्षक दिवस मना रहा है। उसने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समय में भारत के छात्रों को प्रेरित किया था। बच्चे ने कहा कि आज देश के पास प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। इसके लिए उसने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के कान में बच्चे ने क्या कहा?
बातचीत के दौरान बच्चा प्रधानमंत्री के करीब गया और उनके कान में कुछ कहा। बच्चे ने कहा, 'मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं।' बच्चे की यह बात सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराए और उससे तुरंत हाथ मिलाया। इतना ही नहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चे से कहा, 'सचमुच में, पक्का प्रॉमिस।'
बच्चों को पीएम मोदी ने किताबों को लेकर क्या सलाह दी?
- पीएम मोदी ने मेट्रो में मौजूद छात्रों से पूछा कि क्या वे किताबें पढ़ते हैं। बच्चों ने जवाब दिया कि वे किताबें पढ़ते हैं।
- इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या वे पाठ्यक्रम यानी सेलेबस के अलावा भी कोई किताब पढ़ते हैं।
- एक बच्चे ने बताया कि वह सेलेबस के अलावा नॉवेल पढ़ता है। इस पर पीएम मोदी ने बच्चों से आत्मकथा और जीवनी पढ़ने की कोशिश करने को कहा।