फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi met President of Paraguay; said- both countries stand together in war against terrorism

India-Paraguay: पराग्वे के राष्ट्रपति ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि; जयशंकर से भी हुई मुलाकात

Mon, 02 Jun 2025 06:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 02 Jun 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
PM Modi met President of Paraguay; said- both countries stand together in war against terrorism
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस - फोटो : पीटीआई
पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, शांति और अहिंसा के मूल्यों का सम्मान करते हुए। पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, भारत पहुंचने पर पालम एयर फोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश राज्य मंत्री हर्षवर्धन मल्होत्रा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जयशंकर ने भी की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी मुलाकात की जानकारी देते हुए जयशंकर ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। जयशंकर ने लिखा, भारत यात्रा की शुरुआत में पैराग्वे के राष्ट्रपति पालासिओस से मिलकर प्रसन्नता हुई। कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उनकी सकारात्मक भावनाओं और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत पैराग्वे और दक्षिण अमेरिका क्षेत्र के साथ भारत के जुड़ाव के लिए नए रास्ते खोलेगी।
विज्ञापन


यहां पीएम मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पराग्वे को दक्षिण अमेरिका में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि हमारा भूगोल भले ही अलग हो, लेकिन हमारे लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की एक ही सोच है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सैंटियागो व उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत किया। बता दें कि पराग्वे के राष्ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर आज सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। यह उनकी पहली भारत यात्रा है वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश के किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।  इस दौरान पीएम मोदी ने पराग्वे के राष्ट्रपति से कहा कि आपकी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। मुझे खुशी है कि आपके साथ वरिष्ठ मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई भी जा रहे हैं। इससे आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने की आपकी प्रतिबद्धता बिल्कुल स्पष्ट है। मेरा विश्वास है कि आपसी सहयोग से हम साझी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में भारत और पैराग्वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। साइबर अपराध, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपकी यात्रा से आपसी संबंधों के विश्वास, व्यापार, और करीबी सहयोग के स्तंभों को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, भारत और लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जुड़ेंगे।


हमारी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता
पीएम मोदी ने कहा, भारत और पैराग्वे वैश्विक दक्षिण के अभिन्न अंग हैं। हमारी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। इसीलिए हम एक दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए, इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं। हमें संतोष है कि कोरोना महामारी के समय हम भारत में बनी वैक्सीन, पैराग्वे के लोगों के साथ साझा कर सके। ऐसी और भी क्षमताएं हम एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैंने पिछले वर्ष गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया। हमने कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की। मैं समझता हूं कि उन सब क्षेत्रों में हम पैराग्वे और सभी लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed