{"_id":"57cb9ee54f1c1b730b2cb419","slug":"pm-modi-meets-xi-jinping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जी-20 सम्मेलन से पहले PM मोदी ने की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जी-20 सम्मेलन से पहले PM मोदी ने की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : MEA
चीन के हांगजो में जी-20 सम्मेलन की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह मुलाकात ऐसे समय हुई, जब भारत और चीन के बीच कई मुद्दों को लेकर गहरे मतभेद हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात में एनएसजी ग्रुप में भारत की सदस्यता और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मोदी और जिनपिंग की आखिरी मुलाकात जून में ताशकंद में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान हुई थी। चीन, भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों से भी काफी चिंतित है। भारत और अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (लेमोआ) पर हाल ही में चीन ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

Trending Videos
इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है
दोनों देशों के बीच हाल ही में काफी तल्खियां बढ़ गई थीं
- फोटो : MEA
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हाल ही में काफी तल्खियां बढ़ गई थीं।
प्रधानमंत्री मोदी वियतनाम की दो दिन की यात्रा के बाद शनिवार रात को जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने हांगजो पहुंचे हैं। जी-20 सम्मेलन के दौरान मोदी ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।
First engagement in Hangzhou is a meeting with the host. PM @narendramodi meets President Xi Jinping pic.twitter.com/Bkj4CGywz6
— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 4, 2016