फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi pay tribute to Jawaharlal Nehru on his birth anniversary Updates

Jawaharlal Nehru Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की जयंती; पीएम मोदी, खरगे और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि दी

Tue, 14 Nov 2023 10:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 Nov 2023 10:10 AM IST
सार

पंडित नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं।'
 

विज्ञापन
PM Modi Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi pay tribute to Jawaharlal Nehru on his birth anniversary Updates
Jawaharlal Nehru Anniversary - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के पूर्व और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन में पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पूर्व पीएम के योगदानों को याद किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी प्रगतिशील विचारधारा ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के देश के लोगों को एक साथ रहने और हमेशा देश को पहले रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं।'


पंडित नेहरी को चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता है। उनके सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले पीएम का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। 15 अगस्त 1947 में भारत की आजादी के बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed