फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi live updates chair all party meeting to put forth govt legislative agenda for budget session of parliament

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी- किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल दूर, बातचीत से ही निकलेगा हल

Sat, 30 Jan 2021 04:31 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 30 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
pm modi live updates chair all party meeting to put forth govt legislative agenda for budget session of parliament
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर खेद व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने फिर दोहराया कि 22 जनवरी को किसानों को दिया गया सरकारी प्रस्ताव अभी भी वही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हवाले से सभी दलों के नेताओं को कृषि कानूनों पर सरकार के रुख की जानकारी दी। 

विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, 'नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से जो कहा, उसे हम दोहराना चाहते हैं। हमने कहा कि हम आम सहमति तक नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन हम आपको प्रस्ताव दे रहे हैं और आप (किसान) विमर्श कर सकते हैं। मैं सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हूं। सरकार का प्रस्ताव अब भी वही है। कृपया इसे अपने अनुयायियों तक पहुंचाएं। इसका समाधान बातचीत के जरिए ही निकलेगा। हम सभी को राष्ट्र के बारे में सोचना होगा।' 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन





बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भांडेर ने किसान आंदोलन पर बात की जबकि जनता दल यूनाइटेड के सांसद आरसीपी सिंह ने कानूनों का समर्थन किया।

सत्र की शुरुआत के बाद हुई बैठक
इस बार सत्र की शुरुआत के बाद सर्वदलीय बैठक हुई। जबकि प्रथा अनुसार, सत्र शुरू होने से पहले यह बैठक की जाती है। आमतौर पर इस तरह की सर्वदलीय बैठक दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए संसद के सत्र की शुरुआत से पहले की जाती है।


ओम बिड़ला ने विपक्ष से मांगा गया सहयोग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को सदन के फ्लोर लीडर्स (सत्ता और विपक्ष के नेता) के साथ बैठक की थी। इसमें भाग लेने वाले नेताओं से उन्होंने कहा था कि लोकसभा में सभी दलों के नेताओं से सदन की गरिमा का सम्मान करने का अनुरोध किया जाता है और कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए उनका सहयोग भी मांगा गया है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण का हुआ था बहिष्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का कांग्रेस सहित 19 विपक्षी दलों ने शुक्रवार को बहिष्कार किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि सरकार को किसानों के आंदोलन का समाधान ढूंढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed