फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Tweet on Twitter News: Light Lamp PM Modi light lamp set a record in politics in 2020

पीएम मोदी के लाइट लैंप के ट्वीट ने 2020 में राजनीति में बनाया रिकॉर्ड

Wed, 09 Dec 2020 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweet on Twitter News: Light Lamp PM Modi light lamp set a record in politics in 2020
पीएम नरेंद्र मोदी के लाइट लैंप के ट्वीट ने बनाया रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में पीएम मोदी के लाइट लैंप के ट्वीट ने 2020 में राजनीति में रिकॉर्ड बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद के साथ दीप जलाने का अनुरोध करने वाला किया गया ट्वीट, ट्विटर पर जमकर रिट्वीट किया गया।

विज्ञापन


यह ट्वीट राजनीति में सबसे अधिक रिट्वीट किए जाने वाला ट्वीट बन गया। ट्विटर ने मंगलवार को यह घोषणा की। राष्ट्र के नाम संबोधन में, मोदी ने नागरिकों से नौ मिनट के लिए सभी लाइट बंद करने और 5 अप्रैल को लैंप या टॉर्च या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए संस्कृत में श्लोक लिखा था। इन फोटो में पीएम मोदी दीपक जलाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने संस्कृत में लिखा ‘शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते’ पीएम मोदी के इस ट्वीट को एक लाख 18 हजार से भी ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने रिट्वीट किया था। इसके अलावा, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed