फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Ken Betwa Project Inauguration Updates first river linking project of india know details in hindi

केन-बेतवा परियोजना: यूपी-मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा; PM मोदी देंगे ₹44 हजार करोड़ की सौगात

Wed, 25 Dec 2024 06:01 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Dec 2024 06:01 AM IST
सार

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। पीएम मोदी इस मौके पर देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लगभग 44 हजार करोड़ की लागत वाली केन-बेतवा परियोजना से यूपी और मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
PM Modi Ken Betwa Project Inauguration Updates first river linking project of india know details in hindi
आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी। - फोटो : Ken-Betwa Link Project

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और यूपी के करीब 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, यह योजना जल विद्युत परियोजनाओं की मदद से हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान भी देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार दोपहर खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखना  भी शामिल है। 
विज्ञापन


फ्लोटिंग सोलर परियोजना की भी शुरुआत
ऊर्जा की आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के सरकार के मिशन में योगदान देगी। यह जल वाष्पीकरण को कम करके जल संरक्षण में भी मदद करेगी।
विज्ञापन


स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे...
वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही 1,153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। ये भवन स्थानीय स्तर पर सुशासन के लिए ग्राम पंचायतों के कार्य और जिम्मेदारियों के व्यावहारिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दशक बाद साकार हो रहा वाजपेयी का सपना
बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए देश की नदियों को जोड़ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था, जो अब साकार रूप लेता नजर आ रहा है। 2002 में तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने इस दिशा में काम भी शुरू किया था, लेकिन बाद में यह योजना अटक गई। मोदी सरकार की पहल पर 22 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केन-बेतवा परियोजना के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, गांवों की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना रोजगार के तमाम अवसर भी मुहैया कराएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में भूजल की स्थिति में सुधार से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का राह खुलेगी। इसके अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि नदी जोड़ो परियोजना मध्य प्रदेश और यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देगी।


लिंक नहर के जरिये बेतवा नदी को मिलेगा केन का अतिरिक्त पानी
परियोजना के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचा और 2.13 किमी लंबा दौधन बांध और दो सुरंगें बनाई जाएंगी। बांध में 2,853 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी संग्रहित हो सकेगा। बांध से 221 किमी लंबी लिंक नहर के जरिये केन का अतिरिक्त पानी बेतवा नदी में भेजा जाएगा। मप्र के पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी। यूपी में 59,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ने से महोबा, झांसी, ललितपुर व बांदा जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed