फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi interacts with healthcare workers and vaccine beneficiaries of Goa

संवाद: पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं से की बातचीत, बोले- रिकॉर्ड टीकाकरण देख एक पार्टी को आया बुखार

Sat, 18 Sep 2021 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 12:18 PM IST
सार

पीएम मोदी ने शनिवार को गोवा के कोरोना वॉरियर्स के साथ बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान पीएम मोदी ने रिकॉर्ड टीकाकरण को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन में ढाई करोड़ टीकाकरण होने से एक दल को बुखार आ गया अब इसका क्या किया जाए। 

विज्ञापन
PM Modi interacts with healthcare workers and vaccine beneficiaries of Goa
गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पीएम मोदी का संवाद - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा के स्वास्थ्यकर्मी, गोवा के कोरोना योद्धा और फ्रंटलाइन वर्क्स के साथ संवाद किया। इसके अलावा टीकाकरण के लाभार्थियों से भी चर्चा की ।  दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रवार (17 सितंबर) को रिकॉर्ड टीकाकरण होने से एक पार्टी को बुखार आ गया है। अब इस राजनीतिक बुखार का इलाज क्या है? पीएम ने कहा कि पार्टी के नेता ज्यादा वैक्सीनेशन होने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रावर को 2.5 करोड़ टीकाकरण हुआ, जन्मदिन आएंगे जाएंगे लेकिन कल यानी 17 सितंबर का दिन मेरे लिए खास और भावुक करने वाला था। 

विज्ञापन


संक्रमण कम होने से पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या- पीएम
पीएम मोदी ने इस दौरान गोवा के विकास के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी धन्यवाद दिया। गोवा विकास के कई कामों में आगे है। गोवा के हर घर में आज बिजली पानी पहुंच रहा है। गोवा के ग्रामीण इलाकों में भी आज घर-घर जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में गोवा की अहम भूमिका है। संक्रमण कम होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने वाली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संक्रमण कम हुआ, लेकिन इसे अभी हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। कोविड विहेवियर का पालन करना हमें जरूरी है। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और कोरोना वारियर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन




 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed