फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station.

Shubhanshu Shukla: पीएम से बोले शुभांशु, अंतरिक्ष से 16 बार धरती की परिक्रमा, 28 हजार KM प्रतिघंटे की रफ्तार..

Sat, 28 Jun 2025 07:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 07:37 PM IST
सार

PM Modi Interacted with Shubhanshu Shukla: प्रधानमंत्री मोदी ने 14 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान कई रोचक पहलुओं पर बात की। चर्चा के दौरान ये बात भी सामने आई कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर परिक्रमा की गति करीब 28000 किलोमीटर प्रति घंटे है। शुभांशु ने पीएम से कई और रोचक बातें साझां कीं।

विज्ञापन
PM modi interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station.
पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और तीन अन्य देशों के अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम-4 मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए हैं। शुभांंशु शुक्ला के अंतरिक्ष पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की। इस दौरान शुभांशु ने कई रोचक पहलुओं पर बात की। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में आने के बाद वे 16 बार धरती की परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान गति लगभग 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे है। रफ्तार के अलावा शुभांशु ने प्रधानमंत्री को ये भी बताया कि उन्हें अंतरिक्ष आने के बाद धरती का नजारा कैसा दिखा। शुभांशु ने पीएम मोदी से और अंतरिक्ष के और कौन से रोचक पहलुओं को साझा किया? एक नजर इन बातों पर
विज्ञापन

140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं... अंतरिक्ष में नया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभांशु बोले- भारत के मिशन गगनयान में बहुमूल्य साबित होंगे उनके अनुभव
विज्ञापन

पीएम मोदी के नेतृत्व पर भी बोले शुभांशु, कहा- आज का भारत सपने साकार करने के मौके देता है

अंतरिक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व... शुभांशु बोले- गर्व के साथ बड़ी उपलब्धि

अंतरिक्ष में भारत का स्वाद... शुभांशु ने साथियों के साथ गाजर, मूंग दाल का हलवा और आम रस का आनंद लिया

अंतरिक्ष से 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं: शुभांशु शुक्ला
पीएम मोदी से करीब 18 मिनट की बातचीत के दौरान अपने अभूतपूर्व अनुभवों को साझा करते हुए शुभांशु ने बताया कि जब वे खिड़की से बाहर देख रहे थे तो उन्हें एहसास हुआ कि वे अमेरिकी राज्य- हवाई के ऊपर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के दौरान वे दिन में 16 बार धरती की परिक्रमा करते हैं। 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त हम देखते हैं। यह बहुत ही अचंभित कर देने वाली प्रक्रिया है।
28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार...
प्रधानमंत्री से बात करते हुए शुभांशु ने कहा, 'आपसे बात करते हुए इस समय हम 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहे हैं। ये गति पता नहीं चलती क्योंकि हम अंदर हैं। लेकिन ये गति दिखाती है कि हमारा देश कितनी गति से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Axiom 4 Mission: पीएम मोदी ISS पर गए शुभांशु से बोले- आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ, देश की भावनाएं आपके सा

140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी आपके साथ: शुभांशु से बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु से कहा, आप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपकी और 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं यहां ठीक और सुरक्षित हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, यह एक नया अनुभव है...यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे देश की यात्रा है...वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।'

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed