फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi inaugurated Vantara—India’s pioneering wildlife rescue, rehabilitation and conservation centre gujarat

PM Modi Video: वंतारा में शेर और तेंदुए के साथ पीएम मोदी ने बिताया समय, शावकों को खिलाया खाना; देखें वीडियो

Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र, वंतारा का उद्घाटन किया और उसका दौरा भी किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने शेर और तेंदुए के शावकों के बच्चों को दूध भी पिलाया और तमाम घटनाओं में बचाए गए कई पशुओं से भी रूबरू हुए हैं।

विज्ञापन
PM modi inaugurated Vantara—India’s pioneering wildlife rescue, rehabilitation and conservation centre gujarat
पीएम मोदी ने वंतारा का किया दौरा - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वंतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद उसका दौरा भी किया है। बता दें कि, वंतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एशियाई शेर शावकों, सफेद शेर शावक, हिम तेंदुए शावक जो एक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति है, कैराकल शावक समेत कई प्रजातियों के साथ खेलते भी दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस सफेद शेर के बच्चे को खाना खिलाया, उसका जन्म वंतारा में हुआ था, जब उसकी मां को बचाकर यहां लाया गया था। भारत में कभी बहुतायत में पाए जाने वाले कैराकल अब दुर्लभ होते जा रहे हैं। वंतारा में, कैराकल को उनके संरक्षण के लिए प्रजनन कार्यक्रम के तहत कैद में पाला जाता है और बाद में जंगल में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने वन्यजीव अस्पताल का किया दौरा
प्रधानमंत्री ने वंतारा में वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया और पशु चिकित्सा सुविधाओं को देखा, जो एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हैं, और वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा आदि समेत कई विभाग भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल के एमआरआई कक्ष का दौरा किया और एक एशियाई शेर का एमआरआई देखा। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर का भी दौरा किया, जहां एक तेंदुआ राजमार्ग पर एक कार से टकराने के बाद जीवन रक्षक सर्जरी से गुजर रहा था और उसे बचाकर यहां लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों से पीएम ने की बातचीत
बता दें कि, बचाए गए जानवरों को केंद्र में ऐसे स्थानों पर रखा जाता है जो उनके प्राकृतिक आवास से मिलते-जुलते हैं। केंद्र में किए गए कुछ प्रमुख संरक्षण पहलों में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा समेत कई अन्य पशु शामिल हैं। उन्होंने केंद्र में बचाए गए तोतों को भी छोड़ा। पीएम मोदी ने केंद्र में कई सुविधाओं का प्रबंधन कर रहे डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और श्रमिकों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बड़े अजगर, अनोखे दो सिर वाले सांप, दो सिर वाला कछुए, तपीर, तेंदुए के बच्चे भी देखे जिन्हें एक कृषि क्षेत्र में छोड़ दिया गया था और बाद में ग्रामीणों ने देखा और बचाया। उन्होंने हाथियों को उनके जकूज़ी में देखा।


अन्य लुप्तप्राय प्रजातियों से पीएम मोदी हुए रूबरू
प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक ओकापी को थपथपाया, चिम्पांजी से भी रूबरू हुए जिन्हें एक ऐसी सुविधा से बचाया गया था, जहां उन्हें पालतू जानवर के रूप में रखा गया था, ओरंगुटान को गले लगाया और प्यार से उनके साथ खेला जिन्हें पहले एक भीड़भाड़ वाली सुविधा में रखा गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान पानी के नीचे एक दरियाई घोड़े को करीब से देखा, मगरमच्छों को देखा, ज़ेबरा के बीच में सैर की, एक जिराफ और एक गैंडे के बच्चे को खाना खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed