फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurate Magenta Line Metro from Botanical Garden Station to Okhla Bird Sanctuary

नोएडा में मजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की बड़ी बातें

Mon, 25 Dec 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurate Magenta Line Metro from Botanical Garden Station to Okhla Bird Sanctuary

नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन से दिल्‍ली के कालकाजी मंदिर तक जाने के लिए डीएमआरसी की मजेंटा लाइन मेट्रो सर्विस शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) के दिन इसे दिल्‍ली-एनसीआर की जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन


पढ़ें: हार्दिक पटेल ने 'थामा' लालटेन, तेजस्वी यादव ने यह कहा
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह मेट्रो न केवल मौजूदा पीढ़ी के लिए सुविधाजनक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक तोहफा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि 24 दिसंबर 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया था, जो ऐतिहासिक क्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. 12.64-किमी लंबी इस लाइन में नौ मेट्रो स्टेशन हैं। मजेंटा लाइन कई मायनों में बेहद खास है क्योंकि इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए गए हैं, जो ट्रेन आने के बाद ही खुलेंगे।

2. यह न्यू जेनरेशन मेट्रो ट्रेन हैं, जो ड्राइवरलेस तकनीक पर काम करेगी। 

3. इस सर्विस से दक्षिण दिल्ली व नोएडा के बीच के सफर का समय काफी कम हो जाएगा। कालकाजी मंदिर से बॉटेनिकल गार्डन के बीच की दूरी अब 19 मिनट में पूरी की जा सकेगी। 

4. मजेंटा लाइन में ब्रॉड साइज कोच लगाए गए हैं जो सामान्य मेट्रो कोच के मुकाबले 3.2 मीटर ज्यादा चौड़े हैं। इस वजह से इसमें 30-40 यात्री ज्यादा सवार हो सकेंगे।

5. इस मेट्रो में इलेक्ट्रॉनिक इंफॉर्मेशन डिस्‍प्ले यूनिट लगाई गई हैं। साथ ही मल्टी हैंडल रेल और यूएसबी पावर चार्जिंग कैपेसिटी भी दी गई है।

6. नई मेट्रो में रंगीन सीटों का उपयोग किया गया है। महिला कोच की सीटों का रंग गुलाबी रखा गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए नारंगी तथा नीले रंग की सीटें बनाई गई हैं।

7. इस लाइन पर शुरुआत में दस मेट्रो ट्रेनों को संचालित किया जाएगा। दो ट्रेनों को क्रमशः कालकाजी मंदिर और बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर रिजर्व रखा जाएगा।

8. बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर इंटरचेंज स्टेशन बनाया गया है। कालकाजी मंदिर के अलावा इस लाइन के सभी स्टेशन एलिवेटेड रूप से बनाए गए हैं।

9.पीएम ने कहा कि गांव-गांव सड़क पहुंचाना पूर्व पीएम वाजपेयी का सपना था। आज हर गांव में सड़क बन रही है। 2019 तक हर गांव में पक्की सड़क होगी। उन्होंने कहा कि मानसिकता बदलने से  ही  देश आगे बढेगा।

10.पीएम ने कहा कि प्रधामंत्री बनने के बाद हमने 1200 कानून खत्म किये। हमने पहले ही कहा था कि हम पीएम बनने के बाद कानून खत्म कर देंगे। पहले अधिकारी समय से ऑफिस नहीं आते थे लेकिन उनके पीएम बनने के बाद अधिकारी समय से ऑफिस आने लगे।


11. पीएम मोदी ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छे से यूपी को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग कुर्सी जाने के डर से फैसले नहीं लेते, ऐसे लोगों को सीएम बनने का हक नहीं है।

12.पीएम ने कहा कि योगी के कपड़ों से लोगों को उनके रूढ़िवादी होने का भ्रम था। लेकिन नोएडा आकर योगी ने अंधविश्वास तोड़ दिया। जो लोग अंधविश्वास में जीते हैं वो देश को कुछ नहीं दे सकते।

13. मोदी ने कहा कि उनकी नियत साफ है और नीति बिल्कुल स्पष्ट है। गुड गवर्नेंस से ही देश में बदलाव आता है।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed