फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased

PM Modi Honours List: पीएम मोदी को 2016 से अब तक 25 देशों ने किया सम्मानित; जानिए कब-कहां बढ़ाया भारत का मान

Sat, 05 Jul 2025 03:20 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 05 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते 10 साल में 25 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। हाल ही में त्रिनिदाद एंड टोबैगो और घाना ने पीएम मोदी को अपने बड़े नागरिक सम्मान दिए। इन सम्मानों में सऊदी अरब का किंग अब्दुलअजीज सैश, अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट, फ्रांस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। इससे भारत की वैश्विक साख और बढ़ी है।

विज्ञापन
PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। बीते शुक्रवार को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ दिया गया। इससे दो दिन पहले घाना ने भी उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा। बीते 10 साल में पीएम मोदी को 25 बड़े अंतरराष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं। ऐसे में आज हम उन सभी 25 सम्मानों के बारे में जानेंगे। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बड़ी
विज्ञापन


सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज सैश
सऊदी अरब ने साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


अफगानिस्तान: गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
अफगानिस्तान ने 2016 में पीएम मोदी को 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान' से नवाजा। यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत द्वारा अफगानिस्तान के विकास में किए गए योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
पीएम मोदी - फोटो : X- @PMOIndia
फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन
फलस्तीन ने 2018 में पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' से सम्मानित किया। यह सम्मान फिलिस्तीन के प्रति भारत की स्थायी समर्थन की मान्यता है।

संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद 
यूएई ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ज़ायद' प्रदान किया। यह सम्मान भारत-यूएई संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिया गया।

रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 
रूस ने 2019 में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया। यह सम्मान रूस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिया गया।

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
मालदीव ने 2019 में पीएम मोदी का सम्मान दिया - फोटो : X-@narendramodi
मालदीव: निशान इज्जुद्दीन 
मालदीव ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज़्जुद्दीन' सम्मान दिया। यह मालदीव का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, जो भारत-मालदीव दोस्ती को दर्शाता है।

बहरीन: किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां 
बहरीन ने पीएम मोदी को साल 2019 में 'किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां' से नवाजा। यह दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया गया। 

अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट  
अमेरिका ने साल 2020 में पीएम मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
भूटान का सर्वश्रेष्ठ सम्मान - फोटो : X-tsheringtobgay
भूटान: ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो 
साल 2021 में भूटान ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो' प्रदान किया। यह भारत-भूटान के मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

 पापुआ न्यू गिनी: एबाकल अवॉर्ड 
साल 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को 'एबाकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत-प्रशांत देशों में भारत की भूमिका के लिए दिया गया।

फिजी: कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 
फिजी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से नवाजा। यह भारत और फिजी के बीच मजबूत संबंधों को मान्यता देने के लिए दिया गया।

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
पापुआ न्यू गिनी का सम्मान - फोटो : X-@narendramodi
पापुआ न्यू गिनी: ऑर्डर ऑफ लोगोहू 
पापुआ न्यू गिनी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ लोगोहू' भी दिया। यह देश का बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उनकी वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को दर्शाता है।

मिस्र: ऑर्डर ऑफ नाइल
मिस्र ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ नाइल' से सम्मानित किया। यह मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-मिस्र की रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 
फ्रांस ने पीएम मोदी को साल 2023 में 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' दिया। यह फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
पीएम मोदी - फोटो : X-@DrSJaishankar
ग्रीस: द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 
ग्रीस ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' प्रदान किया। यह भारत-ग्रीस संबंधों में उनकी भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया गया।

डोमिनिका: डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 
डोमिनिका ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से नवाजा। यह भारत और कैरिबियाई देशों के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद रिसर्च पर जोर देंगी सेनाएं, टॉप एकेडमिक संस्थानों को मंच देने की तैयारी

नाइजीरिया: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजरन
2024 में नाइजीरिया ने पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। यह भारत और अफ्रीकी देशों के मजबूत होते संबंधों की पहचान है।

गुयाना: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
गुयाना ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से नवाजा। यह भारत-गुयाना आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।
 

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi
बारबाडोस: ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस 
बारबाडोस ने 2024 में पीएम मोदी को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया। यह भारत और बारबाडोस के सहयोग को दर्शाता है।

कुवैत: मुबारक अल-कबीर ऑर्डर
कुवैत ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'मुबारक अल-कबीर ऑर्डर' दिया। यह भारत-कुवैत के ऐतिहासिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए दिया गया।

ये भी पढ़ें: भाषा विवाद को लेकर निवेशक केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़; 'एक्स' पर कहा था- नहीं सीखूंगा मराठी

मॉरिशस: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 
मॉरिशस ने साल 2025 पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से नवाजा। यह मॉरिशस के साथ भारत के सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है।
 

PM Modi Honors List 25 countries since 2016 last ten years Know when where India prestige increased
श्रीलंका में पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi
श्रीलंका: श्रीलंका मित्र विभूषण
श्रीलंका ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया। यह श्रीलंका का उच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-श्रीलंका की मित्रता का प्रतीक है।

 साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III
साइप्रस ने साल 2025 में पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III' से नवाजा। यह साइप्रस-भारत रिश्तों की मजबूती का सम्मान है।

घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
घाना ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया। यह भारत और घाना के बढ़ते कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 
त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने पीएम मोदी को 2025 में अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया। यह पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed