फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat Visit Bihar Election Victory Slams Rahul Gandhi tejashwi yadav Waqf Bill RJD Congress

PM Modi: 'दुनिया को राजनीति समझाता है बिहार', सूरत में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

Sat, 15 Nov 2025 06:22 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 06:22 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों का राजनीति नहीं समझानी पड़ती है। बिहार के लोग दुनिया को राजनीति समझाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने जातिवादी राजनीति को नकार दिया है। 

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit Bihar Election Victory Slams Rahul Gandhi tejashwi yadav Waqf Bill RJD Congress
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के सूरत का दौरा किया। इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का ऐतिहासिक विजय हुआ हो, और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इस दौरान उन्होंने गुजरात में रहने वाले बिहार के लोगों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, ''गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है, और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं।''
विज्ञापन


'दुनिया भर में छाया है बिहार'
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों का राजनीति नहीं समझानी पड़ती है। बिहार के लोग दुनिया को राजनीति समझाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने जातिवादी राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है। आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार का टैलेंट आपको नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच रही है- नेशन फर्स्ट।''

'जमानती नेता फैला रहे थे जातिवाद'
पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले दो साल से ये जमानती नेता बिहार में जाकर जातिवाद-जातिवाद का भाषण दे रहे थे। जितनी ताकत थी उन्होंने जातिवाद का जहर फैलाने की कोशिश की। लेकिन बिहार के इस चुनाव ने जातिवाद के इस जहर को पूरी तरह नकार दिया है।''

उन्होंने कहा, ''यही मंत्र हमारे लिए हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक... ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है। इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना... ये हमारे लिए बहुत सहज बात है।''

'महिला-युवा का माई कॉम्बिनेशन'
उन्होंने कहा, ''इस चुनाव में एनडीए गठबंधन जो विजयी हुआ है और महागठबंधन जो पराजित हुआ है... दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है, ये बहुत बड़ी बात है। यानी, सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये बिहार के विकास के प्रति ललक है।'' उन्होंने कहा कि महिला-युवा एक ऐसा माई कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले दशकों की राजनीति का नींव मजबूत कर दी है।

'वक्फ कानून को लागू नहीं होने देने का नामदार करते थे दावा'
इस दौरान पीएम मोदी ने वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कहा, ''गैर-कानूनी तरीके से मकानों को कब्जा करके वक्फ बना दिया जाता था। तमिलनाडु में पूरा का पूरा गांव वक्फ की प्रॉपर्टी बना दिया गया। इस पर चिंता को देखते हुए हम संसद में वक्फ कानून लाए। बिहार चुनाव में ये जमानती, नामदार और उनके साथी दल सार्वजनिक तौर पर वक्फ कानून को फाड़ देते थे। कहते थे कि सरकार में आएंगे तो हम इस वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे। बिहार के लोगों ने इस सांप्रदायिक राजनीति को भी हरा दिया।''


'अब कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता'
प्रधानमंत्री ने कहा, ''ये देश मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस को अस्वीकार कर चुका है। कांग्रेस पार्टी में जो राष्ट्रीय विचारों से पले-बढ़े लोग हैं, ऐसे कांग्रेस का बहुत बड़ा वर्ग... नामदार के हरकतों से दुखी है। कांग्रेस को अब कोई बचा नहीं सकता है, ऐसी हालत हो गई है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed