फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Government of experts: Out of 43 leaders who took oath, 16 experts, including 4 doctors

विशेषज्ञों की सरकार: शपथ लेने वाले 43 नेताओं में से 16 विशेषज्ञ, इनमें 4 डॉक्टर भी

Wed, 07 Jul 2021 09:54 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 07 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Government of experts: Out of 43 leaders who took oath, 16 experts, including 4 doctors
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के नए मंत्री। - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस बार मंत्रिपरिषद में विशेषज्ञों को लाने पर जोर दिया है। बुधवार को शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में से 16 विशेषज्ञ हैं। इसके साथ ही इनमें से 4 डॉक्टर हैं। वहीं, 3 प्रशासनिक अफसर रह चुके हैं। इनमें आरके सिंह और हरदीप सिंह पुरी को प्रमोशन मिला है, जबकि अश्विनी वैष्णव नया चेहरा हैं। नए चेहरों में 7 महिलाएं शामिल हैं। जब साल 2019 में भाजपा ने लोकसभा चुनावों में दोबारा जीत दर्ज की उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री बनी थीं। उस समय ईरानी की उम्र 43 साल थी, लेकिन अब 38 साल के शांतनु ठाकुर सबसे युवा मंत्री हैं।

विज्ञापन


नए चेहरे: 2 वकील, 3 इंजीनियर और 2 पूर्व मुख्यमंत्री
खास बात यह है कि शपथ लेने वालों में शामिल कार्डियोलॉजिस्ट महेंद्र मुंजपरा, सुभाष सरकार, पीडिएट्रिक सर्जन भागवत कराड और भारती पवार डॉक्टर हैं। अश्विनी वैष्णव आईआईटी कानपुर से एमटेक हैं। पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए भी हैं। 1994 की बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। ओडिशा में कलेक्टर रहे। वाजपेयी सरकार में पीएमओ में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं हरदीप सिंह पुरी 1974 की बैच के आईएफएस अफसर रहे हैं। वे यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राजीव चंद्रशेखर मणिपाल इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। हारवर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस प्रोग्राम कर चुके हैं। इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर्स हैं। उद्योगपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके सिंह 1975 की बैच के बिहार कैडर के आईएएस अफसर रहे। वे देश के गृह सचिव भी रहे हैं। कानून के जानकार हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया दून स्कूल से पढ़े हैं। हारवर्ड से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए हैं। मीनाक्षी लेखी दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।

एल मुर्गन मद्रास हाईकोर्ट में वकील हैं। वकालत में पीएचडी हैं। भगवंत खुबा, देवुसिंह चौहान और बिश्वेश्वर टुडू इंजीनियर हैं। दो नए मंत्री ऐसे भी हैं, जिन्हें राज्य चलाने का अनुभव है। नारायण राणे महाराष्ट्र और सर्बानंद सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री रहे हैं।

यूपी से सात नेताओं ने ली शपथ

शपथ लेने वाले मंत्रियों में उत्तर प्रदेश से किसी नेता को कैबिनेट मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। यूपी से 7 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। ये सभी राज्य मंत्री हैं। शपथ लेने वाले नेताओं में से 3 नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को सीधे कैबिनेट में एंट्री मिली है।

सात महिलाओं ने ली शपथ
नए मंत्रियों में 7 महिलाओं ने शपथ ली है। इनमें अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, भारती पवार शामिल हैं। किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर को प्रमोशन मिला है। ये पहले राज्य मंत्री थे। अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। 


भाजपा के यह नेता शामिल

मंत्रिपरिषद में भाजपा के नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवुसिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, महेंद्र मुंजपरा, जॉन बारला, एल मुरुगन, निशीथ प्रामाणिक को शामिल किया गया है।

सहयोगी दलों से इन्हें मिली जगह
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जदयू से आरसीपी सिंह, लोजपा से पशुपति पारस और अपना दल से अनुप्रिया सिंह पटेल को शामिल किया गया है।

कौन किस राज्य से कर रहा प्रतिनिधित्व

  • उत्तर प्रदेश: पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, एसपी सिंह बघेल, भानुप्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय कुमार
  • गुजरात: मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, दर्शना जरदोश, देवुसिंह चौहान, महेंद्र मुंजपरा
  • कर्नाटक: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायणस्वामी, भगवंत खुबा
  • महाराष्ट्र: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भागवत कराड, भारती पवार
  • बिहार: आरसीपी सिंह, पशुपति पारस, आरके सिंह
  • मध्यप्रदेश: वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ओडिशा: अश्विनी वैष्णव, बिश्वेश्वर टुडू 
  • बंगाल: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला, निशीथ प्रामाणिक
  • दिल्ली: मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पुरी (पुरी दिल्ली में जन्मे, लेकिन यूपी से राज्यसभा सदस्य हैं)
  • अरुणाचल प्रदेश: किरेन रिजिजू
  • असम: सर्वानंद सोनोवाल
  • राजस्थान: भूपेंद्र यादव
  • तेलंगाना: जी किशन रेड्डी
  • हिमाचल: अनुराग ठाकुर
  • झारखंड: अन्नपूर्णा देवी
  • उत्तराखंड: अजय भट्ट
  • त्रिपुरा: प्रतिमा भौमिक
  • मणिपुर: राजकुमार रंजन सिंह
  • तमिलनाडु: एल मुर्गन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed