फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi got Champion of the Earth Award

पीएम मोदी को मिलेगा संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पुरस्कार चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड

Thu, 27 Sep 2018 03:33 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi got Champion of the Earth Award
PM Narendra Modi
स्वच्छता अभियान से पूरी दुनिया में चर्चित हो चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अपने सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ के लिए चुना है। इस बार पर्यावरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए ये सम्मान पाने वाली दुनिया की 6 हस्तियों के नामों की घोषणा बुधवार को की गई। 
विज्ञापन


ये छह चैंपियन छह अलग-अलग वर्गों नीति नेतृत्व, उद्यमी विजन, विज्ञान व नवाचार, प्रेरणा व एक्शन और लाइफटाइम अचीवमेंट में चुने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रां के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन बनाने में उत्कृष्ट काम करने और पर्यावरण बचाव कार्यों में सहयोग के नए क्षेत्र तलाशने के लिए नीति नेतृत्व वर्ग में दिया जा रहा है। यूएन एन्वायरमेंटल विंग के प्रमुख एरिक सोल्हिम के अनुसार, इन दोनों हस्तियों के इस वर्ग में चयन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त करने के संकल्प और मैक्रां के पर्यावरण के क्षेत्र में वैश्विक समझौतों के लिए की गई मेहनत ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


कोच्चि एयरपोर्ट को भी मिला ये सम्मान

भारत के लिए चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड में दोहरी खुशी का मौका रहा। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कोच्चि के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी उद्यमी विजन वर्ग के तहत इस सम्मान के लिए चुना गया है। इनके अलावा जॉन कार्लिंग को लाइफटाइम अचीवमेंट, चीन के झे जियांग ग्रीन रूरल रिवाइवल प्रोग्राम को प्रेरणा व एक्शन वर्ग में ये सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा होंगी मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान इस समय न्यूयार्क में चल रही 73वीं यूएन आम सभा के समापन समारोह में दिया जाएगा। इस समारोह का संचालन बॉलीवुड अभिनेत्री व यूएन एन्वायरमेंटल की गुडविल अंबेस्डर दिया मिजा और हॉलीवुड एक्टर व पर्यावरण कार्यकर्ता एलेक बाल्दविन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed