फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi says Ajay Bharat, Atal BJP to be party slogan for 2019 polls

कांग्रेस सत्ता में रहकर भी फेल थी, विपक्ष में भी फेल है: पीएम मोदी

Sun, 09 Sep 2018 08:02 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
PM modi says Ajay Bharat, Atal BJP to be party slogan for 2019 polls
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पीएम मोदी ने 'अजेय भारत - अटल भाजपा' का नारा दिया।

कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे में भारी घोटाला होने का आरोप लगाया है। इस हमले से व्यथित प्रधानमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए भी फेल थी, और अब विपक्ष में रहकर भी फेल है। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे काम का मुकाबला कर सकते हैं, लेकिन नकारात्मक झूठे प्रचार का मुकाबला नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब काम का मुकाबला होगा तो कांग्रेस एक परिवार के 48 साल के शासन के मुकाबले हमारे 48 महीने के काम का मुकाबला होगा। और मुझे पूरा विश्वास है कि इस मुकाबले में कांग्रेस कहीं नहीं ठहरेगी। क्योंकि तब हम पूंछेंगे कि उन्होंने 48 साल तक किसके लिए काम किया। लेकिन जिस झूठ का प्रचार किया जा रहा है, उसका मुकाबला नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के कथित झूठ का मुकाबला सरकार के जनहितकारी काम से देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं
पीएम मोदी ने अगले चुनाव में महागठबंधन बनने की संभावनाओं पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का जो सबसे बड़ा दल है उसके नेतृत्व पर किसी को कोई भरोसा नहीं है। छोटा से छोटा दल भी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने कहा कि बाहर के दलों के नेताओं की बात तो छोड़िए, खुद कांग्रेस पार्टी के ही कई नेता अपनी पार्टी के नेता के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। ऐसे में विपक्ष के महागठबंधन का बनना संभव नहीं है। पीएम के मुताबिक महागठबंधन के नेतृत्व का कोई ठिकाना नहीं है, नीति का पता नहीं है, लेकिन नीयत भ्रष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि भाजपा की इससे बड़ी सफलता क्या होगी कि जिन दलों के लोग एक दूसरे का चेहरा तक देखना मंजूर नहीं करते थे, वे आज आपस में मिलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा को अपनी बड़ी जीत मानना चाहिए। 

सत्ता सेवा का माध्यम
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख लेने का एक माध्यम थी। लेकिन उनके लिए सत्ता सेवा का एक माध्यम है। यही कारण है कि गांधी और सरदार पटेल के गुजरात में जबसे एक बार हमने सरकार बनाई है, कांग्रेस का यह किला हमेशा के लिए ढह गया। उन्होंने कहा कि वे ममता के साथ समतापूर्ण विकास करना चाहते हैं। उन्होंने जब उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और बिजली देने की योजना की शुरुआत की, तब किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के आधार पर भेद करके नहीं दिया। क्योंकि उनकी योजना राष्ट्र के लिए थी और यह देश सबका है।  
 

अजेय भारत, अटल भाजपा

PM modi says Ajay Bharat, Atal BJP to be party slogan for 2019 polls
पीएम मोदी ने बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भाजपा की तरफ से अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि वह होगी कि उन्होंने जो दीप जलाया है, उसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा दिया और कार्यकर्ताओं से अगले आने वाले चुनाव के लिए जुट जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके साथ है, और इसी को अपनी ताकत बनाकर अगले चुनाव में उतरें। चुनाव के दौरान बनने वाले हर बूथ को उन्होंने चौकी का नाम देते हुए कहा कि अगर चौकी पर जीत सुरक्षित रहेगी तो संगठन का किला हमेशा अजेय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर जीत हासिल करने की बात कही। 

इससे बचते रहे पीएम, शाह
भाजपा ने अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर इस बार राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में चुनाव और सरकार को लेकर तमाम मुद्दे शामिल हुए। लेकिन राममंदिर मुद्दे पर पार्टी ने कोई चर्चा नहीं की। इसी तरह एससीएसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में चल रहे गुस्से पर भी भाजपा ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। इसके अलावा महंगाई, बढ़ते पेट्रोल के दाम और विपक्ष के सोमवार को आयोजित भारत बंद पर पार्टी ने अपना रुख साफ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed