फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gave Putin six precious gifts reflecting the soul of India Find out why these gifts are so special

India-Russia Ties: पुतिन को PM मोदी ने दिए भारत की आत्मा से सजे छह अनमोल तोहफे, जानें क्यों खास हैं ये उपहार?

Sat, 06 Dec 2025 08:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 08:49 AM IST
सार

पीएम मोदी ने पुतिन को भारत की सांस्कृतिक विरासत और ओडीओपी, जीआई पहलों का प्रतिनिधित्व करने वाले छह खास उपहार भेंट किए। इनमें असम की विशिष्ट काली चाय और मुर्शिदाबाद का नक्काशीदार चांदी का चाय सेट भी शामिल है, जो भारत-रूस की दोस्ती और साझा मूल्यों का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
PM Modi gave Putin six precious gifts reflecting the soul of India Find out why these gifts are so special
व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनकी भारत यात्रा के दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपरा का प्रतिनिधित्व करने वाले छह विशेष उपहार भेंट किए हैं। ये तोहफे भारत-रूस की गहरी, स्थायी दोस्ती और साझा मूल्यों का प्रतीक हैं। ये उपहार न सिर्फ पीएम मोदी का पुतिन के प्रति व्यक्तिगत स्नेह दर्शाते हैं, बल्कि भारत की एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और भौगोलिक संकेत (जीआई) जैसी पहलों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन


बेहतरीन असम काली चाय
ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में उगाई जाने वाली, अपनी तेज माल्ट जैसी महक और चमकदार रंग के लिए प्रसिद्ध, यह चाय असमिका किस्म से पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है। 2007 में जीआई टैग प्राप्त इस चाय में क्षेत्र की विरासत, जलवायु और शिल्प की झलक मिलती है। यह स्वास्थ्य लाभ के लिए भी मूल्यवान है।
विज्ञापन


चांदी का नक्काशीदार चाय सेट
खास नक्काशी से सजा यह चांदी का सेट मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का चांदी का चाय सेट भारत और रूस दोनों में चाय के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है।

हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा
महाराष्ट्र का यह हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा भारत की धातु शिल्प परंपरा की बारीकी को प्रदर्शित करता है। यह गरिमा और वीरता का प्रतीक है, जिसका सम्मान भारतीय और रूसी दोनों संस्कृतियों में किया जाता है। इसकी आगे बढ़ती हुई मुद्रा भारत-रूस साझेदारी के निरंतर आगे बढ़ने का रूपक है। कश्मीरी केसर कश्मीर के ऊंचे इलाकों में उगाया जाने वाला, स्थानीय रूप से कोंग या जाफरान के नाम से मशहूर, यह केसर अपने समृद्ध रंग, सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगमरमर का शतरंज सेट
आगरा का यह हस्तनिर्मित सेट उत्तम शिल्प कौशल और कार्यात्मक लालित्य का मिश्रण है। यह क्षेत्र की पत्थर जड़ने की विरासत को दर्शाता है। इसमें व्यक्तिगत रूप से जड़े हुए रूपांकनों और विपरीत रंग के पत्थर के मोहरे हैं, जो कला का अद्भुत उदाहरण है। इसके साथ ही श्रीमद् भगवदगीता (रूसी भाषा में) महाभारत का यह अंश, जिसमें श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्तव्य, आत्मा और आध्यात्मिक मुक्ति पर मार्गदर्शन दिया है। इसका शाश्वत ज्ञान आंतरिक शांति के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed