फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi expressed grief over the death of former Union Minister YK Alagh

YK Alagh: पूर्व केंद्रीय मंत्री वाई के अलघ ने 83 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

Tue, 06 Dec 2022 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 10:00 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके उनके साथ हुई अपनी पुरानी मुलाकातों को भी याद किया।

विज्ञापन
PM Modi expressed grief over the death of former Union Minister YK Alagh
पूर्व केंद्रीय मंत्री वाई के अलघ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे मुनीश अलघ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की जानकारी दी। वे इस समय 83 वर्ष के थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे मुनीश ने बताया कि वे अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनोमिक एंड सोशल रिसर्च में एमेरिटस प्रोफेसर थे।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके उनके साथ हुई अपनी पुरानी मुलाकातों को भी याद किया। पीएम मोदी ने लिखा 'प्रोफेसर वाईके अलघ एक प्रतिष्ठित विद्वान थे, जो सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में भावुक थे। उनके निधन से आहत हूं। मैं हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। शांति'
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ का जन्म 1939 में चकवाल में हुआ था। चकवाल वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है। उनकी पढाई राजस्थान के एक विश्वविद्यालय से हुई। इसके अलावा पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में उन्होंने मानद डिग्री ली थी। वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी रहे थे। वह 1996-98 तक केंद्रीय योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा राज्य मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed