फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi congress us iran war energy security india fuel price

महंगाई की मार: पीएम मोदी ने दी वर्क फ्रॉम होम और स्वदेशी अपनाने की सलाह, कांग्रेस ने बताया सरकार की नाकामी

Mon, 11 May 2026 01:55 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2026 01:55 AM IST
सार

क्या ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बोझ तले दबेगी भारतीय अर्थव्यवस्था या जनता का संयम बनेगा देश की ढाल? एक ओर पीएम मोदी की 'किफायत' वाली अपील है तो दूसरी ओर विपक्ष का कुप्रबंधन वाला कड़ा प्रहार। जानिए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं...
 

विज्ञापन
pm modi congress us iran war energy security india fuel price
केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के तीन महीने बीत चुके हैं। इसका सीधा असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित उपयोग करने की अपील की है। पीएम के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम ने गिनाए बचत के तरीके
हैदराबाद में आयोजित भाजपा की एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संकट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरकों की कीमतों में भारी उछाल आया है। पीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे मेट्रो रेल का उपयोग करें, कार पूलिंग करें और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दें। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोने की खरीद और विदेश यात्रा टालने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन


कोरोना काल वाली आदतों की वापसी
प्रधानमंत्री ने काम करने के तरीकों में बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सीखी थी। अब समय आ गया है कि ऊर्जा बचाने के लिए उन तरीकों को फिर से अपनाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने खाद पर निर्भरता कम करने के लिए प्राकृतिक खेती और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की अपील: 'पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोने के गहने न खरीदें', पीएम ने बताया-देशहित में और क्या-क्या करें


कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के तीन महीने बाद भी प्रधानमंत्री के पास ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कोई रोडमैप नहीं है। वेणुगोपाल ने पीएम के सुझावों को शर्मनाक और अनैतिक करार दिया। कांग्रेस का कहना है कि सरकार अपनी विफलताओं का बोझ आम जनता पर डाल रही है। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार विज्ञापन और राजनीति छोड़कर ईंधन के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने रणनीतिक योजना नहीं बनाई, तो देश आर्थिक तबाही की ओर बढ़ सकता है। वेणुगोपाल के अनुसार, जब सरकार की प्राथमिकता केवल चुनाव और ओछी राजनीति होती है, तो जनता को ऐसी ही किल्लत झेलनी पड़ती है।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed